MyMandirInstall

*🌹अपने रसोई घर में रखें इन बातों का ध्यान, मां अन्नपूर्णा का मिलेगा* *आशीर्वाद🌹* 💐💐💐💐💐💐💐💐💐 *⭕वास्तु शास्त्र में रसोई घर से संबंधित कई नियम बताए गए हैं। अगर आप अपनी रसोई में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको अन्नपूर्णा माता के साथ-साथ धन की देवी मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिल सकता है। जिससे आपको कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। ऐसे में आइए जानते हैं रसोई घर से जुड़े कुछ उपाय।* *वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर को महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास माना गया है, जो मुख्य रूप से अन्न की देवी हैं। यदि मां अन्नपूर्णा आपसे प्रसन्न हैं, तो इससे आपको कभी अन्न की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में आइए जानते हैं देवी अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने के उपाय।* *⚜️जरूर करें ये काम* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई में खाना बनाने से पहले स्नान आदि करने के बाद रसोई की पूजा करनी चाहिए। इससे अन्नपूर्णा माता आपसे प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही अपनी रसोई में देवी अन्नपूर्णा की तस्वीर भी जरूर लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपको कभी धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। *⚜️न करें ये गलतियां* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* अन्नपूर्णा माता की कृपा प्राप्ति के लिए हमेशा रसोई घर में स्नान करने के बाद ही प्रवेश करें। इसके साथ ही यदि आप रात में रसोई घर में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं, तो इससे अन्नपूर्णा माता के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। जिससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि रात के समय रसोई में कभी भी जूठा बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए। *⚜️रसोई के वास्तु नियम* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई घर में पानी और आग को कभी भी पास-पास नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही रसोई में गैस दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बेहतर माना गया है। इस बात का ध्यान रखें कि भोजन करते समय आपका मुख उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। *🚩#जय_माता_की🚩* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!