MyMandirInstall
Profile

SHREE SHARMA

204 days ago

🙏🌹मयूर का ऋणानुबँध🌹🙏 एक बार की बात है कि वनवास के दौरान माता सीताजी को पानी की प्यास लगी तभी श्री रामजी ने चारों ओर देखा तो उनको दूर-दूर तक जंगल ही जंगल दिख रहा था। उन्होंने प्रकृत्ति से प्रार्थना की कि आसपास जहां कही पानी हो वहां जाने का मार्ग कृपया सुझाईये। तभी वहां एक मयुर ने आ कर श्री रामजी से कहा कि आगे थोड़ी दूर पर एक जलाशय है चलिए मैं आपका मार्ग पथ प्रदर्शक बनता हूं। किंतु मार्ग में हमारी भूल चूक होने की संभावना है। श्री रामजी ने पूछा वह क्यों ? क्योंकि मैं उड़ता हुआ जाऊंगा और आप चलते हुए आएंगे इसलिए मार्ग में मैं अपना एक एक पंख बिखेरता हुआ जाऊंगा। उस के सहारे आप जलाशय तक पहुंची ही जाओगे। एक बात हम सभी जानते हैं कि मयूर के पंख, एक विशेष समय एवं एक विशेष ऋतु में ही बिखरते हैं। अगर वह अपनी इच्छा विरुद्ध पंखों को बिखेरेगा तो उसकी मृत्यु हो जाती है। वही हुआ। अंत में जब मयुर अपनी अंतिम सांस ले रहा होता है... तब उसने कहा कि वह कितना भाग्यशाली है की जो जगत की प्यास बुझाते हैं ऐसे प्रभु की प्यास बुझाने का उसे सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरा जीवन धन्य हो गया। अब मेरी कोई भी इच्छा शेष नहीं रही। तभी भगवान श्री राम ने मयुर से कहा की, मेरे लिए तुमने जो मयूर पंख बिखेर कर जो सहायता की है उससे मुझ पर जो उपकार हुआ है और ऋणानुबंध चढ़ाया है, मैं उस ऋण को अगले जन्म में जरूर चुकाऊंगा। तत्पश्चात अगले जन्म में श्री कृष्ण अवतार में उन्होंने अपने माथे पर मयूर पंख को धारण कर वचन अनुसार उस मयुर का ऋण उतारा था। तात्पर्य यही है कि अगर भगवान को ऋण उतारने के लिए पुनः जन्म लेना पड़ता है, तो हम तो मानव है। न जाने हम तो कितने ही ऋणानुबंध से बंधे हैं। उसे उतारने के लिए हमें तो कई जन्म भी कम पड़ जाएंगे। अर्थात अपने से जो भी भला हम कर सकते हैं इसी जन्म में हमे करना है। विशेष,,,,, जो रिण लेते हैं उन्हें रिण चुकाने के बारे में भी विचार करना चाहिये l जिस प्रकार गायों को शास्त्रों में अधम योनि की ब्राह्मणी एवं अदिति यानि देवताओं की माता कहा गया है उसी प्रकार प्राणी जगत अन्य अधम योनि के अनेकों प्राणी है उनमे मयूर भी एक पक्षी है जिसे आम भाषा में मोर कहा जाता है l चूंकि मयूर भी देवत्व स्वभाव का पक्षी है अतः हमारे विचार से मयूर के दर्शन और स्मरण उसी प्रकार शुभ होता है जिस प्रकार दशहरे पर नीलकंठ के दर्शन शुभ होते हैं l 🙏🌹जय जय श्री राधे कृष्ण 🌹🙏

Post media

Comments (2)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Feb 12, 2026

Mayur Ek Pakshi hote bhi Bhagwan ke liye Jeevan Utsarga kr diya... Manushy kisi ke liye kya Kr Payega...?? Bahut hi Sundar Adhyatmik Prasanga 👌👌❤️

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Feb 12, 2026

🙏‼️ Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram ‼️🙏