MyMandirInstall

卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐 🌞दिनांक - 17 मार्च 2026 ⛅दिन - मंगलवार ⛅विक्रम संवत् - 2082 ⛅अयन - उत्तरायण ⛅ऋतु - वसंत ⛅मास - चैत्र ⛅पक्ष - कृष्ण ⛅तिथि - त्रयोदशी सुबह 09:23 तक तत्पश्चात् चतुर्दशी ⛅नक्षत्र - शतभिषा प्रातः 06:09 मार्च 18 तक तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद ⛅योग - सिद्ध सुबह 08:15 तक, तत्पश्चात् साध्य प्रातः 06:22 मार्च 18 तक, तत्पश्चात् शुभ ⛅राहुकाल - दोपहर 03:36 से शाम 05:06 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅सूर्योदय - 06:34 ⛅सूर्यास्त - 06:37 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:58 से प्रातः 05:46 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅अभिजीत मुहूर्त -  दोपहर 12:11 से दोपहर 12:59 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:11 से मध्यरात्रि 12:59 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) 🌥️व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि, वारुणी योग (सूर्योदय से सुबह 09:23 तक) 🌥️विशेष - चतुर्दशी को स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) 🔷ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार हिंदू धर्म में दैनिक जीवन से जुड़ी भी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता है नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से जुड़ी। माना जाता है कि सप्ताह के कुछ दिन ऐसे होते हैं जब नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाना हमारे धर्म ग्रंथों में शुभ नहीं माना गया है, जबकि इसके बिपरीत कुछ दिनों को इन कामों के लिए शुभ माना गया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं शास्त्र... 🔷 ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार जानिए किस दिन नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से होता है क्या असर.. 🔸1. सोमवार🔸 सोम का संबंध चंद्रमा से है इसलिए सोमवार को बाल या नाखून काटना मानसिक स्वास्थ्य व संतान के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है। 🔸 2. मंगलवार🔸 मंगलवार को बाल कटवाना व दाढ़ी बनाना उम्र कम करने वाला माना गया है। 🔸3. बुधवार🔸 बुधवार के दिन नाखून और बाल कटवाने से घर में बरकत रहती है व लक्ष्मी का आगमन होता है। 🔸4. गुरुवार🔸 गुरुवार को भगवान विष्णु का वार माना गया है। इस दिन बाल कटवाने से लक्ष्मी का नुकसान और मान-सम्मान की हानि होती है। 🔸5. शुक्रवार🔸 शुक्र ग्रह को ग्लैमर का प्रतीक माना गया है। इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है। इससे लाभ, धन और यश मिलता है। 🔸6. शनिवार🔸 शनिवार का दिन बाल कटवाने के लिए अशुभ होता है यह जल्दी मृत्यु का कारण माना जाता है। 🔸7. रविवार🔸 रविवार को बाल कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि ये सूर्य का वार है इससे धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है। ▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬        🚩जय श्री राम🚩        🚩धर्मो रक्षति रक्षितः        🇮🇳हिन्दू राष्ट्र भारत

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!