MyMandirInstall
Profile

SHREE SHARMA

241 days ago

ॐ नमोः शिव जापकर, भाँग चढ़ाऊँ रोज। प्रात काल शिव आरती, करता प्रभु की खोज।। देख रहे शिव आप तो, दुख में है परिवार। भूल चूक करना क्षमा, करना है उद्धार।। बहुत भाग्यशाली नहीं, आज बनाये आप। भोले आर्शीवाद दो, करता तेरा जाप।। पाप कर्म सब छोड़कर, करना शिव का ध्यान। एक बार मौका मिले, जीवन बने महान।। पकड़ो प्रभु पतवार को, जीवन नैया पार। शिव मंदिर में आपका, करता मैं शृंगार।। हिम चोटी पर बैठकर, गंगा को रख शीश। फक्कड़ पन के साथ में,आप बने जगदीश।। शंकर हमको दीजिए, प्यारा सा वरदान। सावन में पूजा करें, देंगे प्रभु सम्मान।। हम बालक शिव आपके, बुद्धिहीन नादान । सुमिरन करके आपसे, चाहे कष्ट निधान।। शंकर तेरी वंदना, करे सकल संसार। दुख हर नव जीवन करो, भवसागर से पार।। भाँग धतूरा बेल सब, भोले की सौगात। हिम आच्छादित चोटियाँ,करे शिवा की बात।। अपना अपना भाग्य है, अपनी है तकदीर। वक्त किसी का है नहीं, युद्ध करो रणवीर।। आर्तनाद गहरा मिले, करना शिव का जाप। मंदिर करना आरती, दूर हटे संताप।। उठो सभी मंदिर चलो, पढ़ना प्रभु का मंत्र। कालो के ये काल शिव, करें दूर सब तंत्र।। जो मन करता वह करें, मगर करो शुभ कर्म। भोले शंकर कह रहे, हरना जग का मर्म।। देख रहें शिव स्वर्ग से, बैठे वो आवास। कर्म करो सुंदर घने, और करो विश्वास।।

Post media

Comments (6)

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Jan 2, 2026

‼️ ॐनमःशिवाय, हर महादेव ‼️

R k jangid 

phulera Jaipur

R k jangid phulera Jaipur

Jan 2, 2026

जय भोलेनाथ की 🙏

Umesh  Sharma

Umesh Sharma

Jan 2, 2026

राधे राधे 🌹