MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

203 days ago

*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 09 फरवरी 2026* *⛅दिन - सोमवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - शिशिर* *⛅मास - फाल्गुन* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - अष्टमी पूर्ण रात्रि तक* *⛅नक्षत्र - विशाखा पूर्ण रात्रि तक* *⛅योग - वृद्धि रात्रि 12:52 फरवरी 10 तत्पश्चात् ध्रुव* *⛅राहुकाल - सुबह 08:28 से सुबह 09:52 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 07:03* *⛅सूर्यास्त - 06:19 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:21 से प्रातः 06:12 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:19 से दोपहर 01:04 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:16 फरवरी 10 से रात्रि 01:06 फरवरी 10 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी, जानकी जयंती* *🌥️विशेष - अष्टमी की नारियल फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹पढ़ाई में आगे बढ़े विद्यार्थी, ऐसे...🔹* *🔸सभी विद्यार्थी पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहते हैं किंतु अनेक विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो मेहनत तो बहुत करते हैं परंतु उनको सफलता नहीं मिलती । यहाँ पर कुछ युक्तियाँ दी जा रही हैं जिनके द्वारा विद्यार्थी सफलता के शिखरों को छू सकते हैं :* *👉 (१) आगे रहो । यानी कक्षा में आगे बैठने, शिक्षक की नजरों में रहने से शिक्षक द्वारा बतायी जा रहीं बातों पर ध्यान रहता है और आपसी बातचीत व चंचलता से भी बचे रहते हैं । सभी आगे नहीं बैठ सकते किंतु आगे बढ़ने का दृढ संकल्प तो सभी कर सकते हैं ।* *👉 (२) पहले पढ़ के जाना । जो पाठ पढ़ाया जाना है उस विषय को विद्यार्थी पहले ही थोड़ा पढ़ के जायें तो कक्षा में वह जल्दी समझ आ जाता है ।* *👉 (३) सूत्रात्मक ढंग से याद करें । महत्त्वपूर्ण अथवा जटिल विषय को बिंदुओं के रूप में (पॉईंट वाइज) याद करने से वह जल्दी याद होता है और लम्बे समय तक स्मृति में रहता है । इस प्रकार लिखने से शिक्षक भी अच्छे अंक देते हैं ।* *👉 (४) समझने व ज्ञान के लिए पढ़ें। किसी बात को समझकर उसके बारे में अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए पढ़ें, रट्टा लगाकर नहीं । समझकर याद किया हुआ लम्बे समय तक याद रहता है ।* *👉 (५) कठिन विषयों को रिकॉर्ड करके सुनें । जो प्रसंग, विषय कठिन लगे उनको अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके ध्यान से सुनने से भी जल्दी याद हो जाता है ।* *👉 (६) अनजानी बातों को जानी बातों से जोड़कर याद करना । यह भी याद रखने का सुंदर तरीका है ।* *👉 (७) सार ग्रहण । विषय के मूल सिद्धांत को या सार बात को ध्यान में रखें ।* *👉 (८) ) प्रश्न करें । जो पाठ याद किया है उसके बारे में स्वयं अलग-अलग ढंग से कई प्रश्न बनायें, इससे पाठ सहज में याद रह जाता है ।* *👉 (९) लेखन की गति तेज व अक्षरों की बनावट अच्छी हो । इसके लिए लिखने का अभ्यास न छोड़ें । साथ ही पढ़ने की गलि भी बढ़ायें ।* *👉 (१०) कठिन लगनेवाले विषय की पुस्तक स्वच्छ कपड़े में लपेटकर तकिये के नीचे रखकर सोयें । इससे भी लाभ होता है ।* *👉 (११) पूज्य बापूजी द्वारा बतायी गयीं निम्नलिखित युक्तियाँ विद्यार्थियों के लिए वरदानस्वरूप है :* *(क) रात को ७ से ९ के बीच पढ़ाई पूरी करके जल्दी सो जाना और सुबह सूर्योदय से पहले उठना ।* *(ख) पढ़ाई के लिए बैठने से पहले अपने सद्‌गुरुदेव तथा विद्या की देवी माँ सरस्वतीजी को प्रणाम करना, प्रार्थना करना ।* *(ग) प्रतिदिन कुछ समय आज्ञाचक्र पर ध्यान करना ।* *(घ) नियमित रूप से भ्रामरी प्राणायाम, सारस्वत्य मंत्र का जप करना व सूर्य को अर्घ्य देना ।* *(ङ) रोज ॐ, दीपक या गुरुदेव के श्रीचित्र पर १०-१५ मिनट त्राटक करना ।* *(च) पढ़ते समय जीभ तालू में लगाकर रखना । जिह्वा तालू में लगा के पढ़ें, फिर किताब हटाकर याद करें । यह अति प्रभावशाली तरीका है ।* *🔸उपरोक्त बातों को जीवन में लाने से एकाग्रता बढ़ती है, चंचलता दूर होती है और विद्यार्थी पढ़ाई में तो सफल होता ही है, साथ ही ओजस्वी-तेजस्वी होकर परमात्मा को भी पा सकता है । परमात्मा को पाकर २१ पीढ़ियों को तार सकता है व नाम रोशन कर सकता है ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Post media

Comments (7)

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Feb 9, 2026

‼️ सोमवार शुभ दोपहर की हार्दिकशुभकामनाएं। जय भोलेनाथ हर हर महादेव।। दोपहर वंदन जी ‌‼️

R k jangid 

phulera Jaipur

R k jangid phulera Jaipur

Feb 9, 2026

मां पार्वती भोलेनाथ जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे शुभ प्रभात वंदन जी 🙏

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Feb 9, 2026

*जय भोले नाथ जी!* 🙏💫 भोले नाथ की जय हो! भगवान शिव की कृपा आप पर सदा बनी रहे। उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। 🌟 *भोले नाथ की कृपा से आपके जीवन में क्या बदलाव आ सकता है?* 🤔 - *सुख और शांति:* भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख और शांति का वास होता है। - *स्वास्थ्य में सुधार:* भगवान शिव की कृपा से स्वास्थ्य में सुधार होता है और रोगों से मुक्ति मिलती है। - *आध्यात्मिक विकास:* भगवान शिव की कृपा से आध्यात्मिक विकास होता है और आत्मा को शांति मिलती है। *भोले नाथ की जय हो!* 🙏💫 🙏 शुभ प्रभात वंदन जी 🙏

H.S.CHAHAR

H.S.CHAHAR

Feb 9, 2026

🌹🙏हर हर महादेव🌹 बाबा भोलेनाथ 🌹आप को हमेशा खुशियां प्रदान करें 🌹आप को और आपके परिवार को हमेशा 🌹खुश रखे 🌹 भगवान आपको हमेशा खुश रखे 🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹🙏 शुभ सोमवार 🙏🌹 जय श्री राम 🌹🙏 ओम नमः शिवाय 🔱🕉️ सुबह आपके पूरे परिवार को हमारी तरफ से 🙏🌹 राम राम जी 🙏🌹

प्रेम कुमार

प्रेम कुमार

Feb 9, 2026

🌹हर हर महादेव 🌹 जय बाबा भोलेनाथ 🌹🌹 शुभ प्रभात वंदन 🌹 आप का दिन मंगलमय हो बहना 🌹 आप हमेशा खुश रहे स्वस्थ रहें 🌹🌹

Srikumar  महाराज🇮🇳☸️

Srikumar महाराज🇮🇳☸️

Feb 9, 2026

aapko pata hai panchang kiya hota hai? yeh vatarvaran ki oxygen ki maatra dikhate hai Rahukaal mei oxygen bot kam hoti ha isliye kehte hai id samay koi kaam nahi karna hai oxygen ki maatra kam hone wajah se hum Sai chunne mei kamjor hote hai esa hi har Kaal ka apna oxygen matra Hoti hai jese subhkaal ya labh Kaal mei oxygen maatra adik Hoti or hum Sai decision lete 🙏🏻 sayad yeh jaankari aapke kaam aaya shomwar subha ka Ram Ram 🙏🏼

Srikumar  महाराज🇮🇳☸️

Srikumar महाराज🇮🇳☸️

Feb 9, 2026

🙏🏻 namaste Ram Ram subh shomwar ka din kushi se bhara ho iska anand le baki sab bholenath par chod de🙏🏻