MyMandirInstall

11.2.2026 यद्यपि संसार में देखा जाता है, कि अनिश्चितताएं तो बहुत हैं, कम ही क्षेत्रों में सफलता की गारंटी होती है। *"फिर भी जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास होता है, वह बुद्धिमत्ता से अच्छे निर्णय लेता है, और ईश्वर की कृपा से तथा सभ्य समाज के सहयोग से उसकी योजनाएं सफल हो जाती हैं।"* *"जैसे रात कितनी भी लंबी हो, तो भी उसका अंत हो ही जाता है, और अगले दिन सूर्योदय भी होता ही है।" "जो लोग ऐसा सोचते हैं, आत्मविश्वासी होते हैं, पुरुषार्थी होते हैं, ईश्वर पर भरोसा रखते हैं, अपना काम ईमानदारी बुद्धिमत्ता और पूरी मेहनत से करते हैं, वे लोग अपने जीवन में सफल हो जाते हैं।"* *"आप भी विचार कीजिए, और उन जैसा बनने का प्रयत्न कीजिए। आपका जीवन भी सफल हो जाएगा।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!