
Rama Devi Sahu
368 days ago
🙏‼️ Om Shree Ganeshay Namah ‼️🙏 Dt.27.08.2025 (Wednesday) ****************************** * Aache Kaam ke liye Ek Kadam Aap Aage tho Badhaiye, Fir Dekhiye Aage aage Hota hai Kya*....!! **************************** शाम हो चली थी..लगभग साढ़े छह बजे थे.. वही होटल, वही किनारे वाली टेबल और वही कॉफी ..बिस्किट की एक बाइट के साथ साथ कॉफी की चुस्की ले रहा था। उतने में ही सामने वाली टेबल पर एक आदमी अपनी नौ-दस साल की लड़की को लेकर बैठ गया। उस आदमी का शर्ट फटा हुआ था, ऊपर की दो बटने गायब थी. पैंट भी मैला ही था, रास्ते पर खुदाई का काम करने वाला मजदूर जैसा लग रहा था.. लड़की का फ्रॉक धुला हुआ था और उसने बालों में वेणी भी लगाई हुई थी.. उसका चेहरा अत्यंत आनंदित था और वो बड़े कुतूहल से पूरे हॉटेल को इधर-उधर से देख रही थी.. उनके टेबल के ऊपर ही चल रहे पँखे को भी वो बार-बार देख रही थी, जो उनको ठंडी हवा दे रहा था.. बैठने के लिये गद्दी वाली कुर्सी पर बैठकर वो और भी प्रसन्न दिख रही थी। उसी समय वेटर ने दो स्वच्छ गिलासों में ठंडा पानी उनके सामने रखा.. उस आदमी ने अपनी लड़की के लिये एक डोसा लाने का आर्डर दिया. यह आर्डर सुनकर लड़की के चेहरे की प्रसन्नता और बढ़ गई। और तुमको? वेटर ने पूछा.. नहीं, मुझे कुछ नहीं चाहिये, उस आदमी ने कहा। कुछ ही समय में गर्मागर्म बड़ा वाला, फुला हुआ डोसा आ गया, साथ में चटनी-सांभार भी। लड़की डोसा खाने में व्यस्त हो गई. और वो उसकी ओर उत्सुकता से देखकर पानी पी रहा था.. इतने में उसका फोन बजा. वही पुराना वाला फोन. उसके मित्र का फोन आया था, वो बता रहा था कि आज उसकी लड़की का जन्मदिन है और वो उसे लेकर होटल में आया है.. वह बता रहा था कि उसने अपनी लड़की को कहा था कि यदि वो अपनी स्कूल में पहले नंबर लेकर आयेगी तो वह उसे उसके जन्मदिन पर डोसा खिलायेगा.. और वो अब डोसा खा रही है.. थोड़ा पॉज... नहीं रे, हम दोनों कैसे खा सकते हैं? हमारे पास इतने पैसे कहां है? मेरे लिये घर में बेसन-भात बना हुआ है ना.. उसकी बातों में व्यस्त रहने के कारण मुझे गर्म कॉफी का चटका लगा और मैं वास्तविकता में लौटा.. कोई कैसा भी हो.. अमीर या गरीब, दोनों ही अपनी बेटी के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिये कुछ भी कर सकते हैं.. मैं उठा और काउंटर पर जाकर अपनी कॉफी और दो डोसे के पैसे दिये और कहा कि उस आदमी को एक और डोसा दे दो उसने अगर पैसे के बारे में पूछा तो उसे कहना कि हमने तुम्हारी बातें सुनी, आज तुम्हारी बेटी का जन्मदिन है और वो स्कूल में पहले नंबर पर आई है.. इसलिये होटल की ओर से यह तुम्हारी लड़की के लिये ईनाम। उसे आगे चलकर इससे भी अच्छी पढ़ाई करने को बोलना.. परन्तु, परंतु भूलकर भी "मुफ्त" शब्द का उपयोग मत करना, उस पिता के "स्वाभिमान" को चोट पहुचेंगी। होटल मैनेजर मुस्कुराया और बोला कि यह बिटिया और उसके पिता आज हमारे मेहमान हैं, आपका बहुत-बहुत आभार कि आपने हमें इस बात से अवगत कराया। उनकी आवभगत का पूरा जिम्मा आज हमारा है। आप यह पुण्य कार्य और किसी अन्य जरूरतमंद के लिए कीजिएगा। वेटर ने एक और डोसा उस टेबल पर रख दिया, मैं बाहर से देख रहा था.. उस लड़की का पिता हड़बड़ा गया और बोला कि मैंने एक ही डोसा बोला था.. तब मैनेजर ने कहा कि, अरे तुम्हारी लड़की स्कूल में पहले नंबर पर आई है.. इसलिये ईनाम में आज होटल की ओर से तुम दोनों को डोसा दिया जा रहा है, उस पिता की आँखे भर आई और उसने अपनी लड़की को कहा, देखा बेटी ऐसी ही पढ़ाई करेगी तो देख क्या-क्या मिलेगा.. उस पिता ने वेटर को कहा कि क्या मुझे यह डोसा बांधकर मिल सकता है? यदि मैं इसे घर ले गया तो मैं और मेरी पत्नी दोनों आधा-आधा मिलकर खा लेंगे, उसे ऐसा खाने को नहीं मिलता... जी नहीं श्रीमान आप अपना दूसरा यहीं पर थोड़ा खाइए। आपके घर के लिए मैंने 3 डोसे और मिठाइयों का एक पैक अलग से बनवाया है। आज आप घर जाकर अपनी बिटिया का बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाइएगा और मिठाईयां इतनी हैं कि आप पूरे मोहल्ले को बांट सकते हो। "यह सब सुनकर मेरी आँखें खुशी से भर आई, मुझे इस बात पर पूरा विश्वास हो गया कि *जहां चाह वहां राह है। अच्छे काम के लिए एक कदम आप आगे तो बढ़ाइए, फिर देखिए आगे आगे होता है क्या*!!!" सदैव प्रसन्न रहिये!! जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!
Comments (17)

Deepak karki
Aug 27, 2025
ॐ श्री गणेशय नमः गणपति बप्पा मोरया शुभ रात्रि वंदन जी 🌹🙏

Rama Devi Sahu
Aug 27, 2025
Bahut bahut Dhanyawad Jii 🙏 Aap ka Mangal Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Aug 27, 2025
Mangal Kamanayen ke Sath Subha Ratri 🙏 Radhey Radhey Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Aug 27, 2025
Mangal Kamanayen ke Sath Subha Ratri 🙏 Radhey Radhey Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Aug 27, 2025
Mangal Kamanayen ke Sath Subha Ratri 🌹 Jai Siyaram 🙏🙏

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Aug 27, 2025
अति सुंदर अपार सराहनीय बेहद प्रशंसनीय प्रस्तुती कोटि कोटि धन्यवाद एवं शत शत नमन करते हैं 🙏🙏

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Aug 27, 2025
जय गणेश,, गणेश चतुर्थी महापर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामना जय गणेश आशीर्वाद कृपा से सपरिवार को दीर्घायु यश वैभव सुख शांति समृद्धि प्रदान हो 🌹🚩🙏

Rama Devi Sahu
Aug 27, 2025
🙏 ‼️ Om Shree Ganeshay Namah ‼️🙏 Shri Ganesh Chaturthi ki Hardik Shubhkamnaye 🙏 Vighnaharta Shree Ganesh ji ki Aashirwad Aap pr Sadeib Banaye Rakhe 🙏 Aap ka Kalyan Ho 🙏🌹🌹


