
Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
243 days ago
. “ईश्वर पर भरोसा” एक बार एक राजा था, वह जब भी मन्दिर जाता, तो 2 भिखारी उसके दाएं और बाएं बैठा करते थे। दाईं ओर वाला कहता–‘हे ईश्वर, तूने राजा को बहुत कुछ दिया है, मुझे भी दे दे।’ बाईं ओर वाला कहता–‘ऐ राजा.! ईश्वर ने तुझे बहुत कुछ दिया है, मुझे भी कुछ दे दे।’ दाईं ओर वाला भिखारी बाईं ओर वाले से कहता–‘ईश्वर से माँग वह सबकी सुनने वाला है।’ बाईं ओर वाला जवाब देता–‘चुप कर मुर्ख।’ एक दिन राजा ने अपने मंत्री को बुलाया और कहा–‘मन्दिर में दाईं तरफ जो भिखारी बैठता है वह हमेशा ईश्वर से मांगता है तो अवश्य ईश्वर उसकी सुनेगा। लेकिन जो बाईं तरफ बैठता है वह हमेशा मुझसे ही मांग करता रहता है, तो तुम ऐसा करो कि एक बड़े से बर्तन में खीर भर के उसमें स्वर्ण मुद्रा डाल दो और वह उसको दे आओ।’ मंत्री ने ऐसा ही किया। अब वह भिखारी मजे से खीर खाते-खाते दूसरे भिखारी को चिड़ाता हुआ बोला–‘हुँह बड़ा आया ईश्वर देगा', यह देख राजा से माँगा, मिल गया ना ?’ खाते-खाते जब इसका पेट भर गया तो इसने बची हुई खीर का बर्तन उस दूसरे भिखारी को दे दिया और कहा–‘ले पकड़ तू भी खा ले, मुर्ख।’ अगले दिन जब राजा आया तो देखा कि बाईं तरफ वाला भिखारी तो आज भी वैसे ही बैठा है लेकिन दाईं तरफ वाला गायब है। राजा ने चौंक कर उससे पूछा–‘क्या तुझे खीर से भरा बर्तन नहीं मिला ?’ भिखारी–‘जी मिला था राजा जी, क्या स्वादिस्ट खीर थी, मैंने ख़ूब पेट भर कर खायी !’ राजा–‘फिर ?’ भिखारी–‘फिर जब मेरा पेट भर गया तो वह जो दूसरा भिखारी यहाँ बैठता है मैंने उसको दे कर कहा–‘मूर्ख हमेशा कहता रहता है ‘ईश्वर देगा, ईश्वर देगा’ ले खा ले !’ राजा मुस्कुरा कर बोला–‘अवश्य ही, ईश्वर ने उसे दे ही दिया !’ ० ० ० ओम गण गणपतये नमः 🙏🙏 *************************************
Comments (7)

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Dec 31, 2025
धन्यवाद 🙏🙏

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Dec 31, 2025
धन्यवाद 🙏राधेराधे 🙏🙏

Sanju ❤️
Dec 31, 2025
bhut khoob 👌 radhe radhe 🙏

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Dec 31, 2025
ओह ग्रेट अनीता जी अति सुंदर श्री गणेश दर्शन लाभ मनमोहक मनभावन माधुर्य संगीत से परिपूर्ण भजन प्रस्तुति अपार सराहनीय बेहद प्रशंसनीय प्रस्तुती आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए शत शत नमन 🥀🙏🥀🙏

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Dec 31, 2025
जय गणेश ॐ नमो विघ्न हराय गंग गणपते नमो नमः ॐ वक्र टुंड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ निर्विघ्न कुरु म देव सर्व कार्यशू सर्वदा जय गणेश आशीर्वाद कृपा से सपरिवार को दीर्घायु यश वैभव सुख शांति समृद्धि प्रदान हो 🙏🥀🙏🥀

Selvaraj T
Dec 31, 2025
🙏🙏🙏🙏🙏ஓம் ஸ்ரீ கணபதி சரணம் 🙏🙏🙏🙏💐💐💐💐💐

