
SHREE SHARMA
385 days ago
कार्तवीर्य स्तोत्र (फँसे धन के लिए श्रेष्ठ ) विश्व में कई लोग है जो कभी कभी एक विश्वास की वजह से अपने पैसो को खो देते है | कहने का तात्पर्य है की जैसे अगर आपने अपने रिश्तेदारों को पैसे दिए है चाहे वो कितने भी हो, या अपने बिज़नेस पार्टनर को पैसे दिए हो ,या किसी को ब्याज पर पैसे दिए फिर वो वापिस नहीं कर रहा तब लोग परेशान हो जाते है | ना रातभर सोते है | ना ही वो शांति से उठबैठ सकते है ऐसी दुविधा में रहते की किसी को बता भी नहीं सकते ऐसे में क्या करे ? विश्वाश रखे जब जब भी सब रास्ते बांध हो जाते है तब एक अध्यात्म का सर्वश्रेष्ठ रास्ता होता है जो सही मार्गदर्शन देता है | ऐसा ही एक प्रयोग हमारे शास्त्रों में दिया हुआ है जिसके सम्पूर्ण अनुष्ठान से आपके पैसे को आप वापिस प्राप्त कर सकते हो | वो प्रयोग है " कार्तवीर्यस्तोत्र " कार्तवीर्य स्तोत्र इस स्तोत्र के कितने पाठ करे ? इस स्तोत्र के 16000 पाठ करे | या प्रतिदिन 160 पाठ करे | इसमें कोई दशांश यज्ञ या तर्पण मार्जन की आवश्यकता नहीं है | अनुष्ठान विधि किसी भी दिन इस स्तोत्र का आरम्भ कर सकते है | इस स्तोत्र का पाठ करते समय पुरुषो को लाल वस्त्र धारण करने है | अगर कोई महिला इसका अनुष्ठान करे तो लाल साडी या लाल रंग के वस्त्र धारण कर इसका अनुष्ठान करे | सम्पूर्ण भक्ति-श्रद्धा युक्त होकर स्तोत्र में विश्वास रखकर पाठ करे | || अथ कार्तवीर्य स्तोत्र || ॐ कार्तवीर्य खलद्वेषी कृतवीर्यसुतो बली | सहस्त्रबाहुः शत्रुघ्नो रक्तवासा धनुर्धरः || १ || रक्तगंधो रक्तमाल्यो राजा स्मर्तुरभीष्टदः | द्वादशैतानि नामानि कार्तवीर्यस्य यः पठेत || २ || सम्पदस्तस्य जायन्ते जनास्तस्य वशंगताः | आनयत्याशु दूरस्थं क्षेमलाभयुतं प्रियं || ३ || कार्तवीर्योर्जुनो नाम राजा बाहुसहस्त्रभृत | तस्यस्मरणमात्रेण हृतं नष्टं च लभ्यते || ४ || कार्तवीर्य महाबाहो सर्वदुष्टनिबर्हण | सर्व रक्षा सदा तिष्ठ दुष्टान्नाशय पाहि माम || ५ || || इति ||

Comments (7)

Deepak karki
Aug 11, 2025
राम राम जी 🙏🌹 ॐ नमो शिवाय हर हर महादेव 🙏🌹

SHREE SHARMA
Aug 11, 2025
आप का नाम क्या है महोदय

Radhe Radhe
Aug 11, 2025
🌹🌹 जय श्री राम वेरी वेरी नाइस पोस्ट धन्यवाद जी।।🌹🌹

Rama Devi Sahu
Aug 10, 2025
Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram 🙏 Subha Ratri...🌹 Very Nice Information 👌👌
