
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
7 days ago
15.10.2026 लोग जब अच्छे-अच्छे काम करते हैं, तब प्रायः वे सम्मान की इच्छा भी करते हैं। *"यदि कोई व्यक्ति अच्छा काम करे, तो जितना उसको सम्मान मिलना चाहिए, यदि वह उतने ही सम्मान की इच्छा करे, तो ठीक है। और उतना सम्मान समाज उसे देवे भी। यह उचित है।"* *"परंतु कभी-कभी समाज के लोग अच्छे काम करने वाले का मूल्य उस समय नहीं समझ पाते, और उसे यथायोग्य सम्मान भी नहीं देते।" "ऐसी स्थिति में उस अच्छे काम करने वाले व्यक्ति को भी दुखी उदास या निराश नहीं होना चाहिए। कोई चिंता नहीं करनी चाहिए। बल्कि स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करना चाहिए, और ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए, कि "हे ईश्वर! आपकी कृपा से मैंने अच्छा काम ही किया। समाज को सुख ही दिया। मैंने कोई बुरा काम नहीं किया।"* उसे ऐसा विचार करना चाहिए। *"परंतु अच्छा काम करके भी उसे अभिमान नहीं करना चाहिए। विनम्रता से ही सब व्यवहार करने चाहिएं।"* *"ऐसे विचार करने वाले व्यक्ति को समाज, यदि सम्मान या कोई और सुख साधन न भी दे, तो समय आने पर ईश्वर उसे अवश्य ही सम्मानित करेगा और अनेक प्रकार से उसे सुख देगा।"* *"अतः सदा सेवा परोपकार दान दया ईश्वरभक्ति देशभक्ति आदि अच्छे काम पूरे उत्साह से करते रहें, और सदा सुखी रहें।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़ गुजरात।"*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
