MyMandirInstall

26.1.2026 ऋषियों ने कहा है कि *"यदि कोई व्यक्ति धर्म की रक्षा करता है, तो धर्म भी उसकी रक्षा करता है."* इसलिए हम सबको तन मन धन से धर्म की रक्षा करनी चाहिए। संसार में धर्म केवल एक ही है, जिसका नाम है *"वैदिक धर्म". "क्योंकि वेद ईश्वर का दिया हुआ संदेश है, जो कि सृष्टि के आरंभ में दिया गया था।" "जो ईश्वर का बनाया संविधान है, उसी का नाम धर्म है। धारण करने से ही वह धर्म कहलाता है। उसी को धारण करने से सबका कल्याण होता है।" "बाकी तो सब संप्रदाय हैं, जो समय-समय पर मनुष्यों ने तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार कुछ विशेष नियम बनाकर चला दिए। उन्हें सार्वकालिक या सार्वभौमिक धर्म मानना ठीक नहीं है।"* इसलिए तन मन धन से वैदिक धर्म की रक्षा करें। *"आज 26 जनवरी है, गणतंत्र दिवस है। हम और आप अपने देश की रक्षा का संकल्प लेते हैं। यह तभी सिद्ध होगा, जब हम और आप अपने धर्म = वैदिक धर्म की रक्षा तन मन धन से करेंगे। अतः तन मन धन से धर्म और देश की रक्षा करें।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (1)

vijay kushwaha

vijay kushwaha

Jan 26, 2026

वैदिक धर्म की जय हो