
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
162 days ago
卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐 🌞दिनांक - 21 मार्च 2026 ⛅दिन - शनिवार ⛅विक्रम संवत् - 2083 ⛅अयन - उत्तरायण ⛅ऋतु - वसंत ⛅मास - चैत्र ⛅पक्ष - शुक्ल ⛅तिथि - तृतीया रात्रि 11:56 तक तत्पश्चात् चतुर्थी ⛅नक्षत्र - अश्विनी मध्यरात्रि 12:37 तक तत्पश्चात् भरणी ⛅योग - इन्द्र शाम 07:01 तक तत्पश्चात् वैधृति ⛅राहुकाल - सुबह 09:32 से सुबह 11:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅सूर्योदय - 06:30 ⛅सूर्यास्त - 06:38 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:55 से प्रातः 05:43 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:10 से दोपहर 12:58 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:10 से मध्यरात्रि 12:57 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) 🌥️व्रत पर्व विवरण - गौरी पूजा, गणगौर, मत्स्य जयंती, स्वायम्भुव मन्वादि तिथि, रमजान ईद 🌥️विशेष - तृतीय को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) 🔹कर्ज-निवारण व धन-वृद्धि हेतु रखें इन बातों का विशेष ध्यान 🔹 🔸झाडू को कभी पैर न लगायें । 🔸 भोजन बनाने के बाद तवा, कढ़ाई या अन्य बर्तन चूल्हे से उतारकर नीचे रखें । 🔸 घर के दरवाजे को कभी भी पैर से ठोकर मार के न खोलें । 🔸 देहली (दहलीज) पर बैठकर कभी भोजन न करें । 🔸सुबह शाम की पहली रोटी गाय के लिए बनायें व समय-अनुकूलता अनुसार खिला दें । 🔸 घर के बड़ों को प्रणाम करें । उनके आशीर्वाद से घर में बरकत आती है । 🔸 रसोईघर में जूठे बर्तन कभी भी नहीं रखें तथा रात्रि में जूठे बर्तन साफ करके ही रखें । 🔸 घर में गलत जगह शौचालय बन गया हो तो शौचालय में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर होता है । नमक को शौचालय के अलावा कहीं भी खुला न रखें । इससे धन-नाश होता है । 🔸 घर की नकारात्मक ऊर्जा (negative energy) दूर करने के लिए हफ्ते में एक बार नमक मिले पानी से पोंछा लगायें । 🔸 घर में जितनी भी घड़ियाँ हों उन्हें चालू रखें, बंद होने पर तुरंत ठीक करायें, धनागम अच्छा होगा । 🔸 घर की छत पर टूटी कुर्सियाँ, बंद घड़ियाँ, गत्ते के खाली डिब्बे, बोतलें, मूर्तियाँ या कबाड़ नहीं रखना चाहिए । 🔸 घर में जाला या काई न लगने दें । 🔸घर की दीवारों व फर्श पर पेंसिल, चाक आदि के निशान होने से कर्ज चढ़ता है । निशान हों तो मिटा दें । 🔸बाधाओं से सुरक्षा हेतु हल्दी व चावल पीसकर उसके घोल से या केवल हल्दी से घर के प्रवेश द्वार पर ॐ बना दें । 🔸प्रतिदिन प्रातः सूर्योदय के पूर्व उठकर स्नान करें, स्वच्छ वस्त्र पहनें । असत्य वचन न बोलें । पूजाघर में दीपक व गौ-चंदन धूपबत्ती जलायें । हो सके तो ताजे पुष्प चढ़ायें और तुलसी या रुद्राक्ष की माला से अपने गुरुमंत्र का कम से कम १००० बार (१० माला) जप करें । जिन्होंने मंत्रदीक्षा नहीं ली हो वे जो भी भगवन्नाम प्रिय लगता हो उसका जप करें । ▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬ 🚩जय श्री राम🚩 🚩धर्मो रक्षति रक्षितः 🇮🇳हिन्दू राष्ट्र भारत

Comments (3)

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Mar 21, 2026
शुभ रात्रि जी

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Mar 21, 2026
जय माता दी 🙏 माता रानी आप पर अपनी कृपा बनाये रखे आप को स्वस्त रखे इसी के साथ शुभ रात्रि छोटी बेहन जी

Saumya Sharma
Mar 21, 2026
जय माता दी 🙏 शरणागत दीनार्थपरित्रानणपरायण सर्व स्यार्थहरे देवी नारायणी नमोस्तुते 🙏☺️🌹 या देवी सर्वभूतेषु चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नमः 🙏🌹☺️ नवरात्रि महापर्व के तृतीय दिन पूजा की हार्दिक बधाई और अनेकानेक शुभकामनाएं 🙏🌹☺️ माता रानी आप सपरिवार पर अपनी कृपा बरसाएं 🙏🌹☺️ इसी शुभकामना के साथ शुभ रात्रि विश्राम बड़े भाई जी 🙏🌹☺️
