
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
332 days ago
आज विजयादशमी है *विजयादशमी अपने आप में स्वयं सिद्ध मुहूर्त है* आज के दिन किसी भी कार्य का आरंभ कीजिए शुभ रहेगा, निश्चित सफलता प्राप्त होगी *कुछ प्रयोग हैं जो आज के दिन किए जाते हैं* *1) घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ सिंदूर, हल्दी में चमेली का तेल या घी मिला कर स्वस्तिक का चिन्ह बनाईए* *2) मुख्य द्वार पर आम अथवा अशोक के पत्तों का तोरण बांधिए* अथवा *3) केले के पौधे लगाइए* *4) दक्षिण दिशा में दिया जलाइए बाती का मुख दक्षिण की तरफ रखियेगा* *5) शमी के पौधे के नीचे तिल तेल का दिया जलाएगा* *6) शमी के पत्ते पर्स में रखियेगा* *7) नीलकंठ पक्षी के दर्शन कीजियेगा* *9) किसी गरीब को भोजन कराकर उसे वस्त्र दान कीजियेगा* *10) शस्त्र पूजा कीजिएगा* आपका शस्त्र कोई भी हो सकता है जैसे मेरे शस्त्र मेरी किताबें, पेन, कार हैं *11) रामरक्षा स्त्रोत्र* अथवा *सिद्ध कुंजिका स्त्रोत्र का पाठ कीजियेगा* *विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
