
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
161 days ago
*उनाकोटी, त्रिपुरा* त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है उनाकोटी. यहां पहाड़ी, दलदली एवं वन्य क्षेत्र के भीतर पहाड़ों में 99,99,999 प्रतिमाएं और कलाकृतियां उकेरी गई हैं, जो देवी-देवताओं की हैं. उनाकोटी शब्द का अर्थ होता है 'एक करोड़ में एक कम', यही कारण है कि इसे उनाकोटी कहा जाता है. त्रिपुरा के जनाजतीय क्षेत्रों में स्थित यह कलाकृतियां और प्रतिमाएं सनातन संस्कृति को प्रतिबिंबित करते हैं. प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के दौरान यहां अशोकाष्टमी मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय जनजातियों के अलावा दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🇮🇳*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
