MyMandirInstall
Profile

SHREE SHARMA

134 days ago

बिल्व वृक्ष महात्म्य बिल्व वृक्ष स्वयं शिव है| यदि कोई बिल्व वृक्ष के नीचे रहकर प्राण त्याग करता है तो वह तत्काल मोक्ष प्राप्त करता है उसे कोटि तीर्थ में जाने से क्या लाभ| शांति प्राप्त करने के लिए ब्रह्मा जी देवगण जहां निवास करते हैं उस बिल्व वृक्ष की महिमा का क्या वर्णन किया जा सकता है? (पुरश्चरण उल्लास नामक ग्रंथ का दसवां पटेल) 2)यदि कोई बिल्व वृक्ष समीप हो तो वह स्थान काशी धाम के तुल्य है वहां यदि कोई प्राण त्याग करता है तो उसे कोटि तीर्थ या काशीवास के समान फल प्राप्त होता है| 3)बिल्व वृक्ष के चारों ओर 16 हाथ की भूमि शंकर जी की साक्षात जटा स्वरूप है बिल्व वृक्ष के तीन पत्ते तीन वेद है| बिल वृक्ष की जितनी शाखाएं है उसको तुम शास्त्र जानो बिल्व वृक्ष शिव ब्रह्मा और विष्णु का मिलित स्वरूप है| ( योगिनी तंत्र पांचवा पटल) 4)लक्ष्मी जी निरंतर बिल्व वृक्ष में वास करती है वृक्ष को साक्षात लक्ष्मी जानो| ( योगिनी तंत्र) 5)बिल्व वृक्ष निरंतर सर्व तीर्थमय और सर्व देवमय है इसमें कोई संशय नहीं है| कैलाश में बैकुंठ में श्वेत द्वीप में स्वर्ग में सभी पुण्य क्षेत्र में बिल्व वृक्ष की निरंतर सभी लोग उपासना करते हैं इसलिए सभी को इसका सम्मान करना चाहिए| बिल्व का वृक्ष ज्ञान प्रदान करने वाला दरिद्रता का नाशक और लक्ष्मी का प्रिय है इसलिए इसकी अर्चना करनी चाहिए| बेलपत्र के द्वारा जो शिवलिंग की पूजा करते हैं उनका धर्म अर्थ काम और मोक्ष सभी कुछ एक साथ प्राप्त हो जाता है| ( स्कंद पुराण का सनत कुमार संहिता खंड|) 7)बिल्व वृक्ष का दर्शन करने से शिव दर्शन का पुण्य प्राप्त होता है| जो बिल्व वृक्ष की शाखाएं तोड़ते हैं वह मानव साक्षात भगवान शिव पर प्रहार कर रहे हैं इसलिए ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए| ( स्कंद पुराण) जिस स्थान पर पांच बेल के वृक्ष रहते हैं वहां शंकर जी 24 घंटे वास करते हैं और जिस स्थान पर 7 बेल पत्ती के वृक्ष विद्यमान रहते हैं वहां गौरी सहित शंकर निरंतर वास करते हैं| 10)जो दोपहर में बिल वृक्ष की प्रदक्षिणा करते हैं उनकों संपूर्ण पृथ्वी की परिक्रमा का फल प्राप्त होता है| जो बिल्व वृक्ष की लकड़ी और चंदन दोनों मिलाकर के अपने ललाट पर तिलक धारण करता है उसको यमराज का भाई नहीं होता| जो बैशाख और जेष्ठ के महीने में बिल्व वृक्ष को पानी से सिचता है वह साक्षात अपने पितरों के मुख में पानी डालता है| जो बिल्व वृक्ष के नीचे की मिट्टी उठाकर सर पर तिलक लगाता है उसको यम दूत परेशान नहीं करते|

Post media

Comments (5)

Rama Devi Sahu null

Rama Devi Sahu

May 30, 2026

🙏🔱 Har Har Mahadev 🔱 Om Namah Shivay 🔱🙏

बरखा शर्मा null

बरखा शर्मा

May 30, 2026

💐💐💐Radhe krishna radhe radhe ji Shubh Ratri Vandan ji 💐💐💐

Riya Riya  💖💖

Riya Riya 💖💖

May 30, 2026

जय भोलेनाथ जी की 🙏🌹🌹

R k jangid 

phulera Jaipur

R k jangid phulera Jaipur

May 30, 2026

जय भोलेनाथ जी की 🚩🙏