MyMandirInstall

जय श्री कृष्णा 🙏 आपको और आपके पूरे परिवार को *श्री कृष्ण जन्माष्टमी की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं!* *2026 में जन्माष्टमी — शुक्रवार, 4 सितंबर को है।* तो अभी से तैयारी शुरू कर दीजिये। 📖 आज की कथा — क्यों मनाते हैं जन्माष्टमी? द्वापर युग में जब कंस का अत्याचार बढ़ गया, धरती माँ गाय का रूप लेकर ब्रह्मा जी के पास गईं। सब देवताओं ने विष्णु जी से प्रार्थना की। तब आकाशवाणी हुई — "मैं मथुरा में देवकी के 8वें पुत्र के रूप में आऊंगा।" भादों की अंधेरी अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र, आधी रात... जेल की काल कोठरी में जहाँ पहरेदार सो गए, बेड़ियां टूट गईं, और यमुना ने स्वयं रास्ता दिया। वासुदेव जी ने टोकरी में नन्हे कृष्ण को गोकुल पहुंचाया। *कथा का सार यही है — जब-जब पाप बढ़ेगा, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में आएंगे। देर जरूर होगी, पर अंधेर कभी नहीं होगा।* 📢 जन सन्देश जन्माष्टमी सिर्फ माखन-मिश्री और झूले सजाने का त्यौहार नहीं है। *1. कंस आज भी है —* हमारे अंदर का अहंकार, लालच, और क्रोध ही कंस है। पहले इसे मारो। *2. कृष्ण आज भी है —* हमारे अंदर की अच्छाई, प्रेम और सच्चाई ही कृष्ण है। इसे जगाओ। *3. इस जन्माष्टमी पर प्रण लो —* किसी एक बच्चे को शिक्षा में मदद करोगे, किसी भूखे को भोजन कराओगे। यही सच्चा भोग है। इस संदेश को 10 लोगों को भेजो, देखो कैसे कृष्ण कृपा बरसती है। *हाथी घोड़ा पालकी — जय कन्हैया लाल की!* *राधे राधे! जय श्री कृष्णा! 🙏🦚*

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!