
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
166 days ago
नेत्रावती ट्रेक, चिकमंगलूर यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल में से एक पश्चिमी घाट में 1520 मीटर की ऊंचाई पर अवस्थित है नेत्रावती चोटी. इस चोटी पर पहुंचने के लिए किया जाने वाला ट्रेक इस क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय ट्रेक है. इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं. पर्वतीय एवं नेत्रावती नदी की उद्गम स्थली होने के कारण यह क्षेत्र अत्यंत ही मनोरम एवं आकर्षक प्रतीत होता है. पहाड़ी की चोटी से दिखने वाला विहंगम दृश्य ट्रेकर्स को रोमांचक अनुभव देने के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता भी दिखाता है। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
