
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
84 days ago
7.6.2026 समय स्वास्थ्य मित्र और संबंध, ये वस्तुएं बहुत मूल्यवान हैं। *"अधिकतर लोग इनका मूल्य तब नहीं समझते, जब ये उनके पास होती हैं। और जब ये वस्तुएं खो जाती हैं, उनसे छूट जाती हैं, तब उनका मूल्य समझ में आता है।"* *"जब उनका मूल्य समझ में आता है, तब वे वस्तुएं खो जाने पर वे लोग रोते हैं, दुखी होते हैं, पश्चाताप करते हैं," कि "हमने समय पर इन वस्तुओं से लाभ क्यों नहीं उठाया? परंतु समय निकल जाने पर पश्चाताप करने से क्या लाभ?"* इसलिए बुद्धिमत्ता इसी बात में है, कि *"समय रहते इन चार वस्तुओं का मूल्य समझें, और इनसे यथायोग्य लाभ उठाएं। तथा अपने माता-पिता मित्रों गुरुजनों और अन्य मूल्यवान संबंधियों की सेवा भी करें। केवल स्वार्थी न बनें, इनको भी यथा योग्य सहयोग देवें। तभी आपका जीवन सार्थक एवं सफल होगा।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़ गुजरात।"*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
