
Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
243 days ago
🪯दूसरों के द्वारा प्रतिकूल व्यवहार करने पर भी आपके आचरण की मर्यादा बनी रहे, इसी का नाम सज्जनता है। सम्मान और सत्कार पाने पर तो साधारण से साधारण मनुष्य भी प्रसन्न हो सकता है। प्रसंशा प्राप्त होने पर सामने वाले को मुस्करा कर धन्यवाद देना ये काम तो कोई भी कर सकता है पर किसी के अभद्र व्यवहार करने पर भी सहजता को धारण किए रहना, यह सज्जनों का लक्षण है। जो दूसरों से त्रास प्राप्त होने पर भी विनम्रता पूर्वक सब सहन करते हुए उसके मंगल का भाव रखे, यही सज्जनता है। सज्जन का अर्थ सम्मानित व्यक्ति नहीं अपितु सम्मान की इच्छा से रहित व्यक्तित्व है। जो सदैव शीलता और प्रेम रुपी आभूषणों से सुसज्जित है, वही सज्जन है। जो प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्न रहे और दूसरों को भी प्रसन्न रखने का भाव रखे वही सज्जन है। भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर बनी रहे शुभ रात्रि आपकी रात्रि शुभ मंगलमय हो 🙏🙏

Comments (9)

SHREE SHARMA
Dec 31, 2025
शायद में आप को जानता हु

R k jangid phulera Jaipur
Dec 30, 2025
radhay radhay ji 🙏

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Dec 30, 2025
😊 जय श्री कृष्णा शुभ रात्रि भैयाजी 🙏

प्रेम कुमार
Dec 30, 2025
🌹🌹 जय श्री कृष्णा राधे राधे 🌹🌹 शुभ रात्रि वंदन 🌹 आप का हर सपना साकार हो 🌹🌹

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Dec 30, 2025
😊 जय श्री कृष्णा शुभ रात्रि भैयाजी धन्यवाद🙏

Sanjay Ahlawat
Dec 30, 2025
बहुत खूब लिखा है आपने धन्यवाद शुभ रात्रि 🙏

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Dec 30, 2025
😊 जय श्री कृष्णा शुभ रात्रि 🙏

Rakesh Kumar
Dec 30, 2025
good night ji 🙏
