
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
20 days ago
*🌹जानिए रक्षाबंधन पर बहन को कौन-से उपहार देना माना जाता है शुभ🌹* 💐💐💐💐💐💐💐💐💐 *🌼रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनके सफल जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस दिन भाई अपनी बहनों को उपहार भी देते हैं।* *ये उपहार आपकी बहन के लिए बेहद ख़ास होते हैं। हालाँकि उपहार देते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आज इस आलेख में आइए जानते हैं कि राखी पर बहनों को क्या उपहार देना शुभ माना जाता है।* *🌸दे सकते हैं शिक्षा संबंधी चीजें* 🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷 रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को पढ़ाई-लिखाई से सम्बंधित चीजें दे सकते हैं जैसे- डायरी, पैन, लैपटॉप, किताबें आदि। रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को शिक्षा से संबंधित चीजें देना शुभ माना जाता है। *🌸पारंपरिक कपड़े या ज्वेलरी* 🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷 ज्यादातर महिलाओं को वस्त्रों और गहनों का बहुत शौक होता है। ऐसे में आप उन्हें उनकी पसंद के वस्त्र या गहने उपहार के रूप में दे सकते हैं। सोने चांदी के सिक्के देना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। *🌸ये तोहफे हैं ज़रा हट के* 🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷 रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को तोहफे में म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल या स्मार्ट वाच भी गिफ्ट कर सकते हैं। *🌸न दें ऐसे उपहार* 🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷 रक्षाबंधन के दिन यदि आप अपनी बहनों को वस्त्र उपहार के रूप में दे रहे हैं तो भूलकर भी इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े नहीं देने चाहिए। इसके अलावा चप्पल या सेंडल भी उपहार के रूप में देना शुभ नहीं माना जाता। बहन को तोहफे में नुकीली और धारदार चीजें नहीं देना चाहिए। क्योंकि ऐसा उपहार शुभ नहीं माना गया। *🚩#हरिऊँ🚩* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
