MyMandirInstall

7.3.2026 स्वार्थी लोग देखिए कैसे-कैसे रंग बदलते हैं ! जो लोग पक्षपाती होते हैं वे लोग इस प्रकार से सोचते बोलते और व्यवहार करते हैं। *"गरीबों के बच्चों पर बहुत कम लोग दया करते हैं, उनको पढ़ने लिखने की सुविधाएं नहीं मिल पाती। भोजन भी ठीक से नहीं मिलता। तब गरीब बच्चों को विवश होकर पेट पालने के लिए मजदूरी करनी पड़ती है।"* भले ही सरकार ने कुछ नियम बना रखा हो, कि *"बाल मजदूरी करवाना अपराध है।"* फिर भी लोग चोरी छुपे यह काम करते हैं। *"और अमीरों को कोई कुछ नहीं कहता।अमीरों के बच्चे फिल्मों में या टीवी सीरियलों में काम करते हैं, तो लोग उसे अपराध नहीं मानते, बल्कि 'बाल कलाकार' कहकर उस अपराध को ढक लेते हैं। उसे अच्छाई में स्वीकार कर लेते हैं।"* *"अमीरों के बच्चे जो फिल्मों या टीवी सीरियलों में काम करते हैं, क्या इससे उनका पढ़ाई में नुकसान नहीं होता?"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!