MyMandirInstall

🌤️ *दिनांक - 07 जून 2026* 🌤️ *दिन - रविवार* 🌤️ *विक्रम संवत (2083)* 🌤️ *शक संवत -1948* 🌤️ *अयन - उत्तरायण* 🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 🌤️ *मास - अधिक ज्येष्ठ* 🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 🌤️ *तिथि - सप्तमी 08 जून रात्रि 03:24 तक तत्पश्चात अष्टमी* 🌤️ *नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 07:55 तक तत्पश्चात शतभिषा* 🌤️ *योग - वैधृति सुबह 10:02 तक तत्पश्चात विष्कंभ* 🌤️*राहुकाल - शाम 05:39 से शाम 07:19 तक* 🌤️ *सूर्योदय - 05:57* 🌤️ *सूर्यास्त - 07:17* 👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे* 🚩 *व्रत पर्व विवरण- विजया सप्तमी,रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से 08 जून प्रात: 03:24 तक)* 💥*विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* *💥 रविवार के दिन तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)* 💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)* 💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)* 💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।* 🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩 🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷 👉🏻 *07 जून रविवार को सूर्योदय से 08 जून प्रातः 03:24 तक विजया सप्तमी एवं रविवारी सप्तमी है।* 🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-* 🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"* 💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।* 🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩 🌷*विजया सप्तमी* 🌷 👉🏻 *विजया सप्तमी को किया हुआ स्नान, दान, ध्यान, जप, तप, होम और उपवास - सब कुछ बड़े-बड़े पातकों का नाश करने वाला है। (ब्रह्म पुराण)* 👉🏻 *धर्मशास्त्रों के अनुसार विजया सप्तमी का व्रत रखने और सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं। यहाँ तक कि अनजाने में किए गए बड़े पापों से भी मुक्ति मिलती है।* 👉🏻 *भगवान सूर्य को 'आरोग्य का कारक' माना गया है। इस दिन व्रत रखने या केवल तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करने से गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा व तेज बढ़ता है।* 👉🏻 *सरल शब्दों में कहें तो, यह दिन स्वयं भगवान सूर्य नारायण की विशेष कृपा पाने और जीवन की हर कठिनाई पर 'विजय' प्राप्त करने का एक दिव्य अवसर है।*

Post media

Comments (3)

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Jun 7, 2026

ॐ श्री सूर्य देवाय नमो नमः जगत प्रकशित करने वाले आरोग्य सूर्य देव आशीर्वाद कृपा सदेव आप और परिवार पर बना रहे शुभ रविवार ये शुभ दिन शुभफलदाई मंगलकारी रहे शुभ सुप्रभातम वंदन एवम स्नेहिल सादर नमन 🌹🙏🌹🙏🌹

Savita om namah shivay 🙏🌹

Savita om namah shivay 🙏🌹

Jun 7, 2026

om suraye devaya namah 🙏🌹 shubh prabhat vandan ji

प्रेम कुमार

प्रेम कुमार

Jun 7, 2026

🌹 ऊं घृणि सूर्य नमः 🌹 शुभ प्रभात वंदन 🌹