
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
297 days ago
*ब्रह्मा जी ने अहिल्या को कोई विशेष वरदान नहीं दिया था, बल्कि उन्हें सबसे सुंदर रूप प्रदान किया था?* और फिर ऋषि गौतम से उनका विवाह करवा दिया था। हलांकि कुछ स्रोतों में यह उल्लेख मिलता है कि उन्हें चिर यौवन का वरदान था। किन्तु देवी अहल्या के चिर यौवन का वरदान, जिसमें वह सदा १६ वर्ष की ही रहेंगी, ऐसा कोई स्पष्ट शास्त्रीय प्रमाण नहीं मिलता है। अहिल्या का महत्त्व इसलिए भी अधिक है क्यूंकि उनकी रचना स्वयं परमपिता ब्रह्मा जी ने की थी और वो उन्ही की पुत्री मानी गयी। यही कारण है कि उन्हें "अयोनिजा" भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार एक बार परमपिता ब्रम्हदेव के मन में एक ऐसी स्त्री के रचना का विचार आया जिसमें किसी प्रकार का कोई दोष ना हो। तब उन्होंने अहल्या की रचना की जो त्रिलोक में सर्वाधिक सुन्दर स्त्री थी। वो इतनी सुन्दर थी कि स्वयं स्वर्ग की अप्सराओं को भी उससे ईर्ष्या होने लगी। परमपिता ब्रह्मा ने उसका नाम अहल्या (अ + हल्या), अर्थात जिसमें कोई दोष ना हो, रखा यहाँ उन्हें ब्रह्मा की एक अत्यंत सुंदर रचना के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पौराणिक कथाओं और ग्रंथों के अनुसार, अहल्या बहुत ही सुंदर और रूपवती स्त्री थीं इसमें कोई संदेह नहीं। उनकी सुन्दरता को दर्शाता हुआ कई प्रमाण मिलते हैं जैसे,: ★"ब्रह्मा रचे अहिल्या सुन्दरी, सुन्दरता मे बेजोड़।" ★"अहिल्या रूप अनूप, अद्भुत था उनका रूप।" इत्यादि,रामचरितमानस में अहिल्या के उद्धार के बाद, वे भगवान राम से वरदान मांगती हुयी कहती हैं। "जेहिं पद सुरसरिता परम पुनीता प्रगट भई सिव सीस धरी। सोई पद पंकज जेहि पूजत अज मम सिर धरेउ कृपाल हरी॥" "एहि भाँति सिधारी गौतम नारी बार बार हरि चरन परी। जो अति मन भावा सो बरु पावा गै पति लोक अनंद भरी॥" तात्पर्य:जिन चरणों से परमपवित्र देवनदी गंगाजी प्रकट हुईं हैं, जिन्हें शिवजी ने अपने सिर पर धारण किया और जिन चरणकमलों को ब्रह्माजी पूजते हैं, कृपालु हरि (आप) ने उन्हीं को मेरे सिर पर रखा। इस प्रकार (स्तुति करती हुई) बार-बार भगवान के चरणों में गिरकर, जो मन को बहुत ही अच्छा लगा, उस वर को पाकर गौतम की स्त्री अहल्या आनंद में भरी हुई पतिलोक को चली गई॥ शास्त्रों में अहिल्या की सुंदरता का वर्णन स्पष्ट तौर पर कहीं नहीं किया गया है, लेकिन यह माना जाता है कि वह ब्रह्मा जी द्वारा बनाई गई सबसे सुंदर स्त्री थीं। शुभ प्रभात बंदन आपका दिन मंगलमय हो 🙏

Comments (1)

Rama Devi Sahu
Nov 6, 2025
Jai Shree Ram 🙏🙏🌹 Jai Brahma Dev 🙏 Param Punita Mata Ahilya ki Katha Bahut hi Sundar Laga... Dhanyawad 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Kalyan Ho 🙏🌹🌹
