
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
239 days ago
*कोपेश्वर महादेव मंदिर, खिद्रापुर 🔱* महाराष्ट्र के कोल्हापुर जनपद में कृष्णा नदी के तट पर स्थित कोपेश्वर महादेव मंदिर चालुक्यकालीन स्थापत्य का अनुपम उदाहरण है. इसका निर्माण लगभग 900 वर्ष पूर्व शिलाहार एवं चालुक्य शासकों के काल में किया गया था. मंदिर की विशेषता है इसका अद्वितीय स्वर्ग मंडप! गोलाकार, खुली छत वाला मंडप, जिसके मध्य से आकाश सीधे दिखाई देता है. सूक्ष्म नक्काशी, स्तंभों पर उत्कीर्ण देवप्रतिमाएँ और स्थापत्य की सममिति इसे विलक्षण बनाती हैं. यहाँ शिवलिंग के साथ विष्णु जी की भी प्रतिष्ठा है, जो शैव-वैष्णव समन्वय का प्रतीक है. कोपेश्वर नाम उस पौराणिक प्रसंग से जुड़ा है, जब माता सती के देहत्याग के बाद आदिदेव शिव क्रोधावस्था में यहाँ विराजमान हुए. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
