
Rama Devi Sahu
356 days ago
🙏‼️ Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna ‼️🙏 Dt.08.09.2025 (Monday) ************************* भागवत कहती है कि *जैसे वृक्ष की मात्र जड़ में पानी दे देने से ही उसके फूल-पत्ते व डालियाँ आदि सबकी सिंचाई हो जाती है, वैसे ही इंसान अगर अपने हृदय में भगवान को वास देकर अपने चित्त को भगवत् भक्ति रूपी जल से सींच ले, तो उसके अंदर अहंकार टिक ही नहीं सकता।* फिर न तो उसका परिवार में कोई विरोधी होगा, और न संसार में किसी से वैर। यह अहंकार ही जीव में घुड़गाँठ लगा देता है, जो कि जल्दी से खुल नहीं पाती। *दूसरा लाभ यह कि उनके विराजते ही चित्त से राग-द्वेष रूपी मैल सदा-सर्वदा के लिए हट जाता है, फिर न तो इस लोक में उसका कोई काम रुकता है, और न उसका परलोक बिगड़ेगा।* जीव का भगवान जैसा हितैषी तो संसार में अन्य कोई हो ही नहीं सकता । क्योंकि सभी उन्हीं की तो संतान हैं । यह अलग बात है, कि वे कभी-कभी उसी की भलाई के लिए उसके सामने कुछ प्रतिकूल परिस्थितियाँ पैदा करके उसका ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। जिससे कि उसकी मोहनिद्रा टूटे, और वह अपने आप को जाने। क्योंकि *विशेष अनुकूल परिस्थितियाँ पाकर भी कभी-कभी संसारी जीव अपनी सीमाएं भूलकर स्वयं को ही भगवान मान बैठता है।* वरना क्या कोई पिता अपने पुत्रों को कष्ट देना चाहेगा। *मनुष्य एक कर्मशील प्राणी है, इसलिए उसे हर समय कोई न कोई कर्म तो करते रहना ही होगा। सावधानी बस यह रखनी है, कि करते समय उसके सभी कर्म, सत्कर्म हों। असावधानीवश कोई विकर्म नहीं बन जाये।* इसी के लिये तो परमात्मा ने उसे विवेक दिया है। *वरना विवेक के अभाव में तो मनुष्य और पशु में कोई अंतर ही नहीं है।* क्योंकि शास्त्र वचन है - *आहार निद्रा भय मैथुनं च, सामान्य मेतत पशु भिर्नराणाम्। धर्मो हि तेषा मधिको विशेषो, धर्मेण हीना पशुहि समाना।।* दोनों में ही आहार, निद्रा, भय और मैथुन तो समान ही हैं। किन्तु मनुष्य केवल विवेक का आश्रय लेकर सत्कर्म कमा सकता है, पशु नहीं। 🙏जय श्री राधेकृष्ण🙏
Comments (6)

Rama Devi Sahu
Sep 8, 2025
Om Namah Shivay 🙏🔱🌿🌺 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Hamesha Banaye Rakhe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Sep 8, 2025
Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Subha Dopahar Jii 🙏🌹🌹

Radhe Radhe
Sep 8, 2025
🕉️🌹 शुभ दोपहर जय भोलेनाथ शुभ सोमवार दोपहर कीशुभकामनाएं। जी बहन जी।ॐ नागेंद्र हराय त्रिलोचन भस्मागंरागाय महेश्वराय। तस्मै न कराया नमः शिवाय।। 🕉️सुंदर शुभ मंगलम शुभ दोपहर🕉️

Radhe Radhe
Sep 8, 2025
🌹🌹 गुड आफ्टरनून शुभ दोपहर महीने के दूसरे सोमवार दोपहर की हार्दिक शुभकामनाएं राधे राधे जी जय श्री कृष्ण जी।बहन जी। आपका हर पल शुभ हो।।🌹🌹

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Sep 8, 2025
राधे राधे जय श्री कृष्णा 🙏
