
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
11 days ago
*गरबा उत्सव है, अभद्रता का प्रदर्शन नहीं!* 🚩 नवरात्रि में गरबा खेलना केवल मौज-मस्ती नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और माँ दुर्गा की आराधना से जुड़ा एक पावन उत्सव है। 👉 गरबा अवश्य खेलें, खूब आनंद लें, लेकिन इस उत्सव की आड़ में अपनी संस्कृति का अनादर न करें। अभद्र गानों, अशोभनीय वेशभूषा और अनुचित हँसी-मजाक से इस पावन उत्सव की गरिमा को ठेस न पहुँचाएँ । 👉 लड़के-लड़कियाँ एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखें और किसी को भी मजाक या गलत नजरिए का विषय न बनाएँ। याद रखें, उत्सव की असली सुंदरता दिखावे और अभद्रता में नहीं, बल्कि भक्ति, शालीनता, संस्कार और आपसी सम्मान में है। आइए, इस नवरात्रि गरबा को हमारी संस्कृति की पहचान बनाएँ, न कि संस्कृति को भुलाने का माध्यम। अपनी परंपराओं पर गर्व करें और गरबा खेलते हुए भारतीय संस्कृति का मान-सम्मान बनाए रखें।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
