MyMandirInstall

15.2.2026 बहुत से लोग अपना टाइम पास करने के लिए आपके जीवन की बहुत सी घटनाएं सुनना चाहते हैं। और आप उन्हें सुनाना भी चाहते हैं। क्योंकि आपका उद्देश्य है कि *"आप उन्हें अपने जीवन की अच्छी घटनाएं सुना कर अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करें। जैसे कि आपने अच्छे काम किए।"* परंतु सब लोग ऐसे नहीं होते, जो आपके जीवन की घटनाएं सुनकर आपसे प्रेरणा लेना चाहते हों। *"वे तो कहानी की तरह सुनकर अपना टाइम पास करना चाहते हैं। इसलिए सबको अपने जीवन की प्रेरक घटनाएं न सुनाएं।"* पहले व्यक्ति का परीक्षण करें, कि वह आपकी घटनाएं सुनकर कुछ सीखना चाहता है, कुछ अच्छी प्रेरणा लेकर आप जैसे ही अच्छे काम करना चाहता है, या नहीं। *"यदि वह अच्छे काम करना चाहता हो, तो उसे सुनाएं।" "अन्यथा सबको अपनी घटनाएं सुनाने से आपका समय और शक्ति नष्ट होगा। इससे आपको परिणाम कुछ विशेष नहीं मिलेगा।"* इसलिए पहले व्यक्ति की पहचान करें, उसके बाद उसी हिसाब से उससे बातचीत करें। *"जो केवल कहानी सुनने की रुचि वाला हो उसको शिष्टाचार निभाने के नाते अपनी घटनाएं कम ही सुनाएं। और जो व्यक्ति आपसे कुछ सीखना चाहता हो, उसको अपने जीवन की बहुत सी प्रेरक घटनाएं सुनाएं।"* *"इससे आपके समय और शक्ति का भी सदुपयोग होगा, और दूसरे व्यक्ति को भी अच्छी प्रेरणा मिलेगी।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!