MyMandirInstall

4.9.2026 यदि किसी व्यक्ति को अपने किसी कार्य में या उद्देश्य में सफल होना हो, तो उसके लिए समय तो लगाना ही पड़ता है। आजकल बहुत से लोग बहाना बनाते हैं कि *"साहब, क्या करें समय नहीं मिलता।"* मैं अनेक लोगों से पूछता हूं, कि *"क्या आप यज्ञ करते हैं? वे कहते हैं, नहीं करते।" मैं पूछता हूं, "क्यों नहीं करते?" तो वे कहते हैं, कि "समय नहीं मिलता।" "क्या आप व्यायाम करते हैं? नहीं करते, क्योंकि समय नहीं मिलता।" "क्या आप ईश्वर की उपासना करते हैं? नहीं करते, क्योंकि समय नहीं मिलता।" "क्या आप स्वाध्याय सत्संग करते हैं? नहीं करते, क्योंकि समय नहीं मिलता।" "क्या आप भोजन ठीक समय पर खाते हैं, और उचित विश्राम भी करते हैं? नहीं करते। क्योंकि समय नहीं मिलता।"* मैं देखता हूं, *"इनका सारा समय टीवी देखने में मोबाइल में गप्पें मारने में खाने पीने खेलने कूदने में और सुबह देर तक सोने में चला जाता है।" "और जो ऊपर बताए यज्ञ करना ईश्वर उपासना करना व्यायाम आदि करना, इन कार्यों के लिए कोई समय उनके पास नहीं होता।"* तो यह बात आप सब लोग अच्छी तरह से समझ लें, कि *"समय मिलता नहीं है, समय तो निकाला जाता है। यदि आप इन अच्छे कार्यों के लिए समय नहीं निकालेंगे, तो आप जीवन में सफल नहीं हो पाएंगे। व्यवसाय के लिए, खेलकूद व्यायाम के लिए, विश्राम के लिए, और यहां तक कि ईश्वर भक्ति के लिए भी आपको समय निकालना पड़ेगा।" "अन्यथा न तो आपका यह जन्म शांतिमय होगा, और न ही अगला जन्म अच्छा मिलेगा।" "इसलिए रुचिपूर्वक इच्छापूर्वक उत्तम कार्यों के लिए समय निकालें। अन्यथा आपका यह जीवन भी निष्फल जाएगा, और अगला जन्म भी अच्छा नहीं मिलेगा।"* --- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़ गुजरात।"*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!