MyMandirInstall

*🌳🦚आज की कहानी🦚🌳* *💐💐चार सच्चे मित्र💐💐* किसी समय एक विशाल वृक्ष पर लघुपतनक नाम का कौआ रहता था। उसी वृक्ष के कोटर में हिरण्यक नामक एक चूहा भी रहता था। पास की एक झील में मन्धारक नामक कछुआ रहता था। कौआ, चूहा और कछुआ आपस में अच्छे मित्र थे। एक दिन चित्रांग नामक हरिण दौड़ता हुआ उनके पास आया। वह घबराया हुआ था और उसकी सांस तेज-तेज चल रही थी। उन तीनों मित्रों को मालूम हुआ कि वह हिरण किसी शिकारी से जान बचाकर भागा है। यह सुनकर कौए ने उस पेड़ की फुनगी पर जाकर देखा कि वह शिकारी दूसरी दिशा में जा रहा है। नीचे आकर वह हिरण से बोला- "मैंने शिकारी को वापस जाते हुए देखा है इसलिए तुम्हें और भागने की जरूरत नहीं है।" हिरण ने राहत की सांस ली। वह उन मित्रों की मंडली में शामिल हो गया। अब हर रोज वे उस झील के किनारे मिलते और घंटों बातें करते थे। एक दिन वह हिरण उस मिलनेवाली जगह पर नहीं आया। उसके दोस्त चिंता में पड़ गये। कौए ने उड़कर थोड़ी दूर पर देखा कि उसका दोस्त हिरण एक शिकारी के फंदे में फँसा हुआ है। वे तीनों मित्र तुरंत ही वहाँ गये। चूहे ने उस जाल को अपने तेज दांतों से काटना शुरू किया। तभी वह शिकारी वहाँ आया। तब तक चूहा उस जाल को काट चुका था सो हिरण जोर से भागा। उसके साथ ही कौआ और चूहा भी तेजी से भाग गये। लेकिन धीमे-धीमे चलने वाला कछुआ शिकारी की पकड़ में आ गया। अब तीनों मित्रों की कछुए को बचाने की बारी थी। हिरण ऐसा दिखाते हुए सो गया मानो मर गया हो। उन्होंने एक योजना बनाई और झील के किनारे उस शिकारी के आने की प्रतीक्षा करने लगे। कौआ उसकी देह पर बैठकर ऐसा दिखाने लगा मानो वह उसकी आँखों निकाल रहा हो। तभी कछुआ तेजी से पानी में कूद गया, हिरण और चूहा भी भाग गये और कौआ उड़ गया। यह देख शिकारी ने कछुए को नीचे रख दिया और हिरण के पास गया। इसके बाद में चारों मित्र सुख से रहने लगे। *शिक्षा* सच्ची मित्रता हमें हर मुसीबत से बचा लेती है।।।

Comments (4)

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 9, 2025

शुभ दुपहर जी 🙏 आपका दिन मंगलमय हो 🙏

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 9, 2025

🙏🙏🙏🙏🙏

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 9, 2025

🌹🌹 गुड मॉर्निंग वेरी नाइस सच्ची मित्रता स्टोरी।। धन्यवाद जी भाई जी बहुत अच्छी स्टोरी।। इतनी अच्छी और इतनी बढ़िया पोस्ट करने के लिए बहुत-बहुत आभार जी।।🌹🌹