MyMandirInstall

卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐 🌞दिनांक - 18 मार्च 2026 ⛅दिन - बुधवार ⛅विक्रम संवत् - 2082 ⛅अयन - उत्तरायण ⛅ऋतु - वसंत ⛅मास - चैत्र ⛅पक्ष - कृष्ण ⛅तिथि - चतुर्दशी सुबह 08:25 तक तत्पश्चात् अमावस्या ⛅नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद प्रातः 05:21 मार्च 19 तक तत्पश्चात् उत्तर भाद्रपद ⛅योग - शुभ प्रातः 04:01 मार्च 19 तक तत्पश्चात् शुक्ल ⛅राहुकाल - दोपहर 12:35 से दोपहर 02:06 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅सूर्योदय - 06:33 ⛅सूर्यास्त - 06:37 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:58 से प्रातः 05:45 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं ⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:11 से मध्यरात्रि 12:58 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) 🌥️व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या 🌥️विशेष - चतुर्दशी एवं अमावस्या को स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) 🔹ग्रहबाधा दूर करने का उपाय🔹 शनि, राहू-केतु आदि ग्रहों के दोष-निवारण के लिए प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को अपने हाथ से आटे की लोई गुड़सहित प्रेमपूर्वक किसी नंदी अथवा गाय को खिलायें । कैसी भी ग्रहबाधा हो, दूर हो जायेगी । 📒 लोक कल्याण सेतु – अक्टूबर 2019 🔹तुतलापन मिटाने के लिए🔹 🔸२-३ बादाम के गिरी मिक्सी में अच्छी तरह घोट के और मक्खन व मिश्री मिलाकर बराबर चबा चबा कर खाएं l १ हफ्ते में तोतलेपन में आराम होता है l • पूज्य बापूजी - नासिक 14.02.2010 🔹बुद्धि बढाने के ढेर सारे उपाय🔹 🔸 १] दिव्य प्रेरणा-प्रकाश पुस्तक में (पृष्ठ २ पर ) एक मंत्र लिखा है , उसको पढ़कर दूध में देखोगे और वह दूध पियोगे तो बुद्धि बढ़ेगी, बल बढ़ेगा । 🔸 २] मंत्रजप और अनुष्ठान से बुद्धि विकसित होती है । 🔸 ३] भगवच्चिंतन करके ॐकार का गुंजन करके शांत होओगे तो बुद्धि बढ़ेगी । 🔸 ४] श्वासोच्छवास में भगवान् सूर्यनारायण का ध्यान करने से भी फायदा होगा । 🔸 ५] श्रद्धा, भक्ति और गुरुजनों के सत्संग से भी बुद्धि उन्नत होती है । 🔸 ६] भगवद-ध्यान से तो बुद्धि को बढना ही है । 🔸 ७] स्मृतिशक्ति बढानी है तो कानों में अँगूठे के पासवाली पहली उँगलियाँ डालकर लम्बा श्वास लो फिर होंठ बंद रख के कंठ से ‘ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ....’ ऐसा उच्चारण करो । इस प्रकार १० बार करो । इस भ्रामरी प्राणायाम से स्मृति बढ़ेगी, बुद्धू विद्यार्थी भी अच्छे अंक लायेंगे । ▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬        🚩जय श्री राम🚩        🚩धर्मो रक्षति रक्षितः        🇮🇳हिन्दू राष्ट्र भारत

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!