
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
3 days ago
2.9.2026 जब कोई व्यक्ति अच्छा कार्य करता है, तब अधिकतर लोग उस व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं। *"परंतु कुछ-कुछ ऐसे लोग भी देखे जाते हैं, जो दूसरों के अच्छे से अच्छे कार्य को देखकर भी उनकी प्रशंसा नहीं करते। उनका उत्साह नहीं बढ़ाते, उनका सम्मान नहीं करते। ऐसे लोग दुरभिमानी और असभ्य माने जाते हैं।"* *"आप यदि किसी व्यक्ति का उत्तम कार्य देखें, तो अवश्य ही उसकी प्रशंसा करें। ऐसा करने से आपकी सभ्यता और नम्रता मानी जाएगी, तथा उस व्यक्ति को भी आनन्द होगा। और जब उसे आनन्द होगा, तो वह भी आपका आभार मानेगा। इसी का नाम जीवन का आनन्द और सभ्यता है।"* *"यदि आप अच्छे लोगों की प्रशंसा नहीं करेंगे, तो उनके अच्छे गुणों को देखकर आपके अंदर ईर्ष्या द्वेष खिन्नता चिड़चिड़ापन आदि दोष उत्पन्न हो सकते हैं। इनके कारण आपका अपना जीवन ही अशान्त हो जाएगा।"* *"अतः न्याय पूर्वक दूसरों के उत्तम गुणों की प्रशंसा करते हुए सभी को आनन्द और सभ्यता से मनुष्य जीवन जीना चाहिए।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
