
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
168 days ago
एकमात्र पक्षी जो एक बाज को चोंच मारने की हिम्मत करता है, वह है- रेवेन । यह बाज की पीठ पर बैठता है और उसकी गर्दन पर अपनी चोंच से काटता है। हालांकि बाज जवाब नहीं देता और न ही रैवेन से लड़ता है। बाज रेवेन के साथ लड़ने में वक्त और ताक़त बर्बाद नहीं करता है। बाज सिर्फ अपने पंख खोलता है और आसमान में ऊँची उड़ान भरने लगता है। उड़ान जितनी ऊँची होती जाती है, रेवेन को सांस लेने के लिए उतनी ही परेशानी होती है और अंत में ऑक्सीजन की कमी के कारण रैवेन गिर जाता है। इसीलिए कभी-कभी सभी लड़ाइयों का जवाब देने की आवश्यकता नहीं होती है। लोगों के तर्कों , फालतू के सवालों,या उनकी आलोचनाओं के जवाब देने की कोई ज़रूरत नहीं है, बस अपना स्टैंडर्ड ऊपर उठाएं, वो अपने आप ही गिर जाएंगे।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
