
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
88 days ago
3.6.2026 बहुत से लोग ऊपर ऊपर से तो बहुत अच्छे दिखते हैं, *"परंतु अंदर किसके मन में कैसी-कैसी अच्छी बुरी भावनाएं हैं, यह पहचानना एक कठिन कार्य है।"* *"फिर भी बुद्धिमान लोग दूसरों के हाव भाव से, उनके चेहरे के लक्षणों से, उनकी चाल ढाल से, उनकी बातचीत और शब्दों से, उनके बोलने की टोन से, आदि आदि उपायों से वे दूसरों के मन की भावनाओं को भी काफी कुछ पहचान लेते हैं।"* आप भी इन्हीं उपायों का प्रयोग करें, और अपने आसपास के लोगों का परीक्षण सदा करते रहें। *"समय समय पर लोगों के विचार बदलते भी रहते हैं। इसलिए उनका परीक्षण सदा करते रहना आवश्यक है।" "अन्यथा वे आपको कभी भी धोखा दे सकते हैं। तथा छल कपट से आपकी हानि कर सकते हैं।"* *"यदि आप सावधान रहेंगे, और आसपास के लोगों का परीक्षण करते रहेंगे, तो अनेक दुखों से बचकर सुखी जीवन जी सकेंगे।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
