
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
286 days ago
*चौसठ योगिनी मंदिर, हीरापुर🛕* ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के समीप हीरापुर में अवस्थित है चौसठ योगिनी मंदिर, जो महामाया मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है. इस मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में भौम वंश की रानी हीरादेवी ने कराया था. स्थानीय बलुआ पत्थर से यह मंदिर निर्मित है. 25 फीट के व्यास वाला यह विशिष्ट मंदिर देश में निर्मित अन्य चौसठ योगिनी मंदिरों में सबसे छोटा है. इस मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष चौसठ योगिनी महोत्सव आयोजित किया जाता है, जहां ओडिशा के लोकनृत्य और संगीत का प्रदर्शन किया जाता है. *मेरी संस्कृति...मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
