
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
155 days ago
🌷 *कामदा एकादशी व्रत* 🌷 {परसों 29 मार्च 2026, रविवार} *सबसे पहले आप सभी भक्तगणों को प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव प्रभु श्री राम नवमी की बहुत-बहुत मंगल बधाई* 👏👏🙏🙏💐💐😊🚩👍 चैत्र शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को *"कामदा एकादशी"* कहते हैं जो इस बार परसों 29 मार्च 2026, रविवार के दिन है 🙏 अपने नाम *'कामदा'* का अर्थ होता है *'कामना* ' यानी अपने मनकी सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाले तिथि को *'कामदा एकादशी* ' कहते हैं 🙏 *👉कामदा एकादशी का महत्व*👇 हिन्दू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व है । कहते हैं कि इस व्रत को करने से राक्षस योनि से तो छुटकारा मिलता ही है साथ ही व्यक्ति को सभी संकटों और पापों से भी मुक्ति मिल जाती है🙏 यही नहीं यह एकादशी सर्वकार्य सिद्धि और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है 🙏 *मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं अगर इस एकादशी का व्रत रखें तो उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है । कुंवारी कन्याओं की विवाह में आ रही बाधा दूर होती है* घर में अगर उपद्रव और कलेश है तो वो भी इस एकादशी के व्रत के प्रभाव से दूर हो जाता है । इस व्रत को करने से घर में सुख-संपन्नता और प्रसन्नता आती है🙏 👉 *एकादशी तिथि प्रारंभ* 👇 कल 28 मार्च 2026, शनिवार को सुबह 08:45 मिनट से 👉 *एकादशी तिथि समापन* 👇 परसों 29 मार्च 2026, रविवार सुबह 07 :45 मिनट पर 👉 *एकादशी तिथि पारण* 👇 नरसो 30 मार्च 2026, सोमवार सुबह 6:14 से 07:09 तक *विशेष* *एकादशी का व्रत सूर्य उदय तिथि 29 मार्च 2026, रविवार के दिन ही रखें* 🙏 *कल 28 मार्च शनिवार को एवं परसों 29 मार्च रविवार व्रत के दिन खाने में चावल या चावल से बनी हुई किसी भी चीज वस्तुओं का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें🙏 अगर आपने व्रत नहीं रखा है तो भी* 🙏 👉 *कामदा एकादशी पूजा विधि* 👇 *1}* दसवीं के दिन सूर्यास्त से पहले भोजन करने के बाद मनोमन एकादशी व्रत का संकल्प लेकर रात्रि को प्रभु श्री हरि विष्णु जी का स्मरण करके सोए 🙏 *2 }* फिर एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्म से निवृत्त होकर भगवान विष्णु का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें🙏 *3}* घर के मंदिर में एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें प्रभु के सामने घी का दीपक जलाएं 🙏 *4}* एक लोटे में जल, तिल, रोली, अक्षत लेकर भगवान का अभिषेक करें🙏 *5}* फल, फूल, दूध, पंचामृत, तिल अर्पित करें, धूप, दीप, दिखाकर पुष्प अर्पित करें🙏 *6}* प्रभु श्री विष्णु जी को तुलसीदल युक्त पीली मिष्ठान का भोग लगाएं और विष्णुजी की आरती करें🙏 *7}* एकादशी कथा का पाठ करें या सुनें🙏 *8}* शाम को भी भगवान विष्णु की पूजा कर बाद में फलाहार करें🙏 *9}* भगवान विष्णुजी का भजन करते हुए रात्रि जागरण करें🙏 विष्णु सह्स्त्रनाम, और विष्णु चालीसा का पाठ करें🙏 *10}* श्रीविष्णु के मंत्रों का जाप करें, द्वादशी के दिन ब्राह्णण और गरीबों को भोजन कराएं🙏 *11}* ब्राह्मण को दान दक्षिणा के साथ तिल और अन्न का भी दान करें फिर व्रत का पारण करें 🙏 🙏 *ओम नमो नारायणाय* 🙏

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
