
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
247 days ago
🪯सतगुरु समर्थ पुरुष* *सतगुरु समर्थ पुरुष और सबसे बड़ा दाता है, सच्चा सतगुरु धन्य है, उसके हृदय में परमात्मा के नाम का भंडार सदा भरपूर होता है ,वह सब खजानों का मालिक है, वह जीवों को अमर जीवन दान देनेवाला सच्चा दाता है, वह सदैव परमात्मा के प्रेम, उसके नाम के रंग में रँगा रहता है, वह जीवों को लोक-परलोक की प्रत्येक दात को बख़्शने में समर्थ है, वह नाम के अमृत द्वारा अचेत आत्मा को सचेत करके परमात्मा की सच्ची भक्ति में जीवों को लगाता है, सतगुरु परमात्मा में और परमात्मा सतगुरु में समाया होता है, दोनों में कोई अंतर नहीं, इसलिए इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भक्त और भगवान एक होते हैं ,ऐसा सच्चा गुरु हजारों चतुराईओं से प्राप्त नहीं हो सकता, उसका मिलाप सौभाग्य से होता है......*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
