MyMandirInstall

मेरे सभी मित्रो को सुप्रभात 🙏🙏 जय माता दी 🙏 मेरे सभी मित्रो को नवरात्रिकी हार्दिक बधाई दुर्गा या आदिशक्ति हिन्दुओं की प्रमुख देवी मानी जाती हैं जिन्हें माता, नवदुर्गा, देवी, शक्ति, आध्या शक्ति, भगवती, माता रानी, पार्वती , जगत जननी जग्दम्बा, परमेश्वरी, परम सनातनी देवी आदि नामों से भी जाना जाता हैं।[1][2] शाक्त सम्प्रदाय की वह मुख्य देवी हैं। दुर्गा को आदि शक्ति, परम भगवती परब्रह्म बताया गया है। वह अंधकार व अज्ञानता रुपी राक्षसों से रक्षा करने वाली, ममतामई, मोक्ष प्रदायनी तथा कल्याणकारी हैं। उनके बारे में मान्यता है कि वे शान्ति, समृद्धि तथा धर्म पर आघात करने वाली राक्षसी शक्तियों का विनाश करतीं हैं।[3] दुर्गा का निरूपण सिंह पर सवार एक देवी के रूप में की जाती है। दुर्गा देवी आठ भुजाओं से युक्त हैं जिन सभी में कोई न कोई शस्त्रास्त्र होते है। उन्होने महिषासुर नामक असुर का वध किया।

Comments (1)

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Sep 22, 2025

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता । नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥जय माता दी 🙏🌹☺️ चमचमाए मस्तक, सिर पे तारों की चुनरी ओढ़ी है 🙏, सब गुणों की दाता, सिंह पर मेरी माता चढ़ी है🙏, दुनियां की दात्री है वो, सबसे बड़ी दानी है🙏 मेरी जगदम्बा 🙏🌹☺️ कण कण में रमानी हैं, मेरी जगदम्बा 🙏🌹☺️ आप सभी को शारदीय नवरात्रि उत्सव की हार्दिक बधाई और अनेकानेक शुभकामनाएं 🙏🌹☺️ माता रानी अपने भक्तों के घरों में अपनी कृपा बरसाएं 🙏 इसी शुभकामना के साथ सुप्रभात वंदन 🙏🌹☺️