
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
146 days ago
6.4.2026 क्या आप स्वस्थ होकर जीना चाहते हैं? क्या आप सुखी जीवन जीना चाहते हैं? *"यदि हां। तो इसके लिए आपको कुछ बातें अपने जीवन में अनिवार्य रूप से अपनानी होंगी।"* जैसे कि *"सदा प्रसन्न रहना सीखें। अपने परिचित मित्रों एवं परिवार वालों के साथ कुछ समय बैठना खुलकर बातें करना और हंसना सीखें।"* *"जब दूसरों से कोई छोटी-मोटी गलती हो जाए, तो उनको माफ करना सीखें। अर्थात अपनी सहनशक्ति को बढ़ाएं।"* *"गरीब कमजोर असहाय व्यक्तियों तथा वैदिक विद्वानों एवं वैदिक संस्थाओं को दान देना सीखें।"* *"दूसरों के लिए कुछ त्याग करना सीखें। सब जगह स्वार्थी न बनें।"* *"और दूसरों का सम्मान करना सीखें। किसी का अपमान न करें। तभी आप शारीरिक एवं मानसिक रोगों से बचकर स्वस्थ रह सकते हैं, और सुख से अपना जीवन जी सकते हैं।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
