MyMandirInstall

*🕉️बीज मंत्र क्या होते हैं और इनका सही उच्चारण शुभ क्यों माना जाता है? यहां पढ़ें महत्व🕉️* 🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱 *🪦हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ में मंत्रों का उच्चारण सबसे मुख्य माना जाता है। जब भी कोई भक्त घर या मंदिर में पूजा करता है तो उसे ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है और मानसिक शक्ति जागृत होती है।* *ऐसे ही कुछ प्रमुख मंत्र माने जाते हैं बीज मंत्र क्योंकि इनमें सिर्फ एक ही अक्षर होता है और इनसे अन्य मुख्य मंत्रों की उत्पत्ति होती है। दरअसल, इन्हें बीज मंत्र इसलिए ही कहा जाता है क्योंकि ये सभी लंबे वैदिक मंत्रों की जड़ होते हैं। जब इन्हें लंबे मंत्रों के साथ मिलाया जाता है, तो बीज मंत्रों की शक्ति बढ़ जाती है।* *सभी मंत्रों की जननी एक अक्षर 'ॐ' को माना जाता है कि यह वह पहली ध्वनि है जिससे बाकी सभी मंत्रों की ध्वनियां निकलती हैं। अन्य प्रसिद्ध बीज मंत्रों में ऐं , ह्रीं , क्लीं , श्रीं, त्रिं और धं शामिल हैं। ये भले ही छोटे हों, लेकिन हर ध्वनि में कई शब्द समाए होते हैं। आइए आपको बताते हैं इन मंत्रों का मतलब और इनके जाप से होने वाले लाभ क्या हैं।* *📿बीज मंत्र का महत्व क्या है* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* बीज मंत्रों में अलग-अलग मंत्र का अर्थ और महत्व भी अलग है। उदाहरण के लिए जब हम `•'श्रीम्'` बीज मंत्र जाप कई बार करते हैं तो उसके उतने ही ज्यादा लाभ हमारे मन मस्तिष्क पर पड़ते हैं और मानसिक शांति मिलती है। यही नहीं इन मंत्रों के उच्चारण के साथ इन्हें लिखना भी बहुत शुभ माना जाता है और ये शरीर के सभी चक्रों को जागृत करते हैं। मंत्र का अर्थ है वह चीज जिसके बारे में बार-बार सोचने से मनुष्य की रक्षा होती है, या जो मन से हमारी रक्षा करता है। इसी वजह से जब कोई भक्त बीज मंत्रों का मन से उच्चारण करता है तब उसके आस-पास एक रक्षा कवच बन जाता है और उसकी सभी विकारों से रक्षा होती है। *📿बीज मंत्रों का सही उच्चारण क्यों है जरूरी?* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* किसी भी मंत्र की साधना के पीछे एक मात्र उद्देश्य आस-पास के वातावरण की ऊर्जा को जागृत करना होता है। हर मंत्र के उच्चारण के अपने अलग लाभ हैं, लेकिन सबसे जरूरी बात है मंत्रों का सही उच्चारण करना। कोई भी मंत्र सिर्फ अक्षरों का मेल नहीं है। उनका मेल अंदर की एनर्जी को भी जागृत करता है। मुख्य रूप से बीज मंत्र की वजह से साधक के अंदर की एनर्जी एक्टिवेट हो जाती है और उसे भीतर से ताकत मिलती है। जब कोई व्यक्ति गलती के बीज मंत्र का उच्चारण करता है तो उसमें मौजूद एनर्जी भीतर से महसूस होने लगती है। जहां एक तरफ मंत्र ब्रह्म से शुरू हुआ है उसी तरह मंत्र की सही ऊर्जा उसका सही तरीके से उच्चारण करने में होती है। *📿सबसे शक्तिशाली बीज मंत्र कौन सा है?* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* सबसे शक्तिशाली बीज मंत्र `•"ॐ"` को माना जाता है और इस से अन्य मंत्रों का जन्म हुआ है। मंत्रों की सिद्धि तभी मानी जाती है जब उनके आगे `•"ॐ"` लगाकर उच्चारण किया जाता है। इस एक बीज मंत्र को ब्रह्मांड की आदि ध्वनि कहा जाता है। इसके उच्चारण से शरीर की ऊर्जा सबसे ज्यादा जागृत होती है। *♿अगर आप भी बीज मंत्रों की शक्ति का लाभ उठाना चाहते हैं तो इनके उच्चारण को सही तरीके से करना जरूरी है।* *♿#जय_महाकाल♿* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!