
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
223 days ago
*📜 19 जनवरी 📜* *⚡ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) // स्थापना दिवस ⚡* 19 जनवरी की तारीख देश के लिए बेहद खास है। आज के दिन को देश में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी आम भाषा में 'एनडीआरएफ' स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल एनडीआरएफ का 20वां स्थापना दिवस है। अनेक समय पर जब भी देश के भीतर कोई भी प्राकृतिक आपदा या संकट की परिस्थिति आती है, तब एनडीआरएफ की महत्वता सबसे अधिक होती है। एनडीआरएफ ने समय-समय पर इसे सिद्ध भी किया है। >> कब हुई थी स्थापना ? << राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ की स्थापना वर्ष 2006 में आपादा प्रबंधन अधिनियम 2006 के तहत की गई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य आपदा या संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए जान-माल की सुरक्षा करना होता है। एनडीआरएफ केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, कुपोषण जागरूकता आदि के क्षेत्र में भी एनडीआरएफ सहायता कर रहा है। >> आपदा सेवा सदैव सर्वत्र << राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का ध्येय वाक्य ''आपदा सेवा सदैव सर्वत्र'' है। इसका अर्थ है सभी परिस्थितियों में निरंतर आपदा प्रतिक्रिया सेवा। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के वर्तमान प्रमुख श्री पीयूष आनंद, आईपीएस हैं, जिन्होंने 31 मार्च, 2024 से महानिदेशक (DG) का पद संभाला है। ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
