MyMandirInstall

27.1.2026 धन संपत्ति स्कूटर कार कम्प्यूटर फोन और समय आदि हर वस्तु का अपना-अपना मूल्य होता है। इन सब वस्तुओं में से सबसे अधिक मूल्य समय का है। आज आप किसी विद्वान धनवान या किसी गुणवान व्यक्ति से कहें, कि *"आप मुझे एक घंटा अपना समय दे दीजिए।"* तो वह कहेगा *"बहुत कठिन है। मेरे पास समय नहीं है। मेरे पास अपने और बहुत सारे काम हैं, जो मुझे अभी करने आवश्यक हैं। अतः मैं आपको समय नहीं दे सकता।"* *"समय ही वह मूल्यवान वस्तु है, जिसका उपयोग करके व्यक्ति अपने जीवन यापन आदि के लिए धन कमाता है, और अन्य सम्मान प्रतिष्ठा आदि की प्राप्ति करता है।" इस दृष्टि से जब देखते हैं और विचार करते हैं, तो यह पता चलता है कि "समय ही व्यक्ति की सबसे अधिक मूल्यवान संपत्ति है।"* *"यदि कोई व्यक्ति आपको 1 घंटे का भी समय दे दे, तो आप उस 1 घंटे में उससे बहुत सारी विद्या तथा बहुत से उत्तम गुणों की प्राप्ति कर सकते हैं। और उन गुणों को अपने जीवन में धारण कर के, जीवन भर उन गुणों से लाभ उठा सकते हैं। बहुत सा धन सम्मान प्रतिष्ठा आदि भी कमा सकते हैं।"* *"अतः यदि कोई व्यक्ति आपको अपना मूल्यवान समय देता है। तो आपको उसका बहुत अधिक उपकार मानना चाहिए। क्योंकि उसने आपको अपने जीवन की ऐसी मूल्यवान संपत्ति दी है, जिसे वह कभी भी दोबारा प्राप्त नहीं कर पाएगा। क्योंकि बीता हुआ समय फिर वापस कभी हाथ नहीं आता।"* *"यदि आप उस व्यक्ति का उपकार नहीं मानते, जिसने आपको अपना मूल्यवान समय दिया, तो आप कृतघ्न व्यक्ति माने जाएंगे।" और वाल्मीकि रामायण के अनुसार "कृतघ्नता संसार में सबसे बड़ा पाप है।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!