
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
196 days ago
केदारनाथ पट उद्घाटन यात्रा–आस्था का पुनर्जागरण🛕🚩 जब वसंत हिमालय की शीत नीरवता को तोड़ता है, तब केदारनाथ के पट खुलने की दिव्य बेला आती है और ओंकारेश्वर मंदिर से पंचमुखी डोली की पवित्र यात्रा प्रारंभ होती है। भगवान शिव की यह डोली कई पड़ावों से होकर केदारनाथ पहुंचती है, जहां विधि विधान से स्वागत कर पुनः गर्भ गृह में प्रतिष्ठा की जाती है। यह यात्रा केवल परंपरा नहीं, बल्कि सहित से जीवन की ओर लौटती सनातन चेतना का प्रतीक है, जिसमें देवभूमि की संस्कृति, श्रद्धा और अनुशासन एक साथ झलकते है। हजारों श्रद्धालु इस क्षण के साक्षी बनते है, जब हिमालय पुनः "जय श्री केदार" के उद्घोष से गूंज उठता है। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
