MyMandirInstall

29.8.2026 प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति करना चाहता है। परंतु उसके मार्ग में अनेक बाधाएं आती रहती हैं। *"कुछ बाधाएं तो स्वभाव से रास्ते में आ जाती हैं। और कुछ आसपास के मूर्ख और दुष्ट लोगों द्वारा जानबूझकर खड़ी कर दी जाती हैं।"* *"जो व्यक्ति मूर्ख और दुष्ट लोगों के द्वारा लगाए गए व्यर्थ आक्षेपों की परवाह नहीं करते, वे उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते जाते हैं।" "और जो लोग, मूर्ख तथा दुष्ट लोगों द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों से घबरा जाते हैं, और हिम्मत छोड़ देते हैं, वे अपने जीवन में असफल हो जाते हैं।"* *"यदि आप मूर्ख और दुष्ट लोगों की परवाह न करते हुए, अपने लक्ष्य की ओर उत्साह पूर्वक चलते जाएं, तो आप ऊंची उड़ान भर सकते हैं, और बहुत ऊंचाइयों को छू सकते हैं।"* इसके लिए प्रतिदिन सुबह उठकर मन में संकल्प करें, कि *"मैं मूर्ख और दुष्ट लोगों की परवाह नहीं करूंगा। हे ईश्वर! मुझे शक्ति दीजिए। मैं अपने उद्देश्य में सफल हो जाऊं।" "यदि आप दिन में 10 बार अपने मन में ऐसा वाक्य दोहराएंगे, तो कोई शक्ति आपको ऊंची उड़ान भरने से रोक नहीं सकती। और तब आप अपने लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त कर लेंगे।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!