
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
208 days ago
*हिन्दू संवाद (जागो हिन्दुओं जागो..) 🚩* 🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞 ⛅दिनांक - 03 फरवरी 2026 ⛅दिन - मंगलवार ⛅विक्रम संवत् - 2082 ⛅अयन - उत्तरायण ⛅ऋतु - शिशिर ⛅मास - फाल्गुन ⛅पक्ष - कृष्ण ⛅तिथि - द्वितीया रात्रि 12:40 फरवरी 04 तक तत्पश्चात् तृतीया ⛅नक्षत्र - मघा रात्रि 10:10 तक तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी ⛅योग - शोभन रात्रि 02:39 फरवरी 04 तक तत्पश्चात् अतिगण्ड ⛅राहुकाल - दोपहर 03:28 से शाम 04:52 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅सूर्योदय - 07:06 ⛅सूर्यास्त - 06:16 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:23 से प्रातः 06:15 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:19 से दोपहर 01:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:15 फरवरी 04 से रात्रि 01:06 फरवरी 04 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) 🌥️विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) 🔹शात्रों में वर्णित गौ-महिमा🔹 🔸जो प्रतिदिन स्नान करके गौ का स्पर्श करता है, वह मनुष्य सब प्रकार के स्थूल पापों से भी मुक्त हो जाता है । जो गौओं के खुर से उडी हुई धूल को सिर पर धारण करता है, वह मानो तीर्थ के जल में स्नान कर लेता है और सभी पापों से छुटकारा पा जाता है । (पद्म पुराण, सृष्टि खंड, अध्याय:५७) 🔸गौ का स्पर्श करने, सात्त्विक-सदाचारी ब्राह्मण को नमस्कार करने और सद्गुरु, देवता का भलीभाँति पूजन करने से गृहस्थ सारे पापों से छुट जाते हैं । (स्कंद पुराण, प्रभास खंड) 🔸गंडस्पर्श कर लेने मात्र से ही गौएँ मनुष्य के समस्त पापों को नष्ट कर देती हैं और आदरपूर्वक सेवन किये जाने पर अपार सम्पत्ति प्रदान करती हैं । वे ही गायें दान दिये जाने पर सीधे स्वर्ग ले जाती हैं । ऐसी गौओं के समान और कोई भी धन नहीं हैं । (बृहत्पराशर स्मृति) 🔸जो प्यास से व्याकुल हुई गौओं को पानी पीने से विघ्न डालता है, उसे ब्रह्मघाती समझना चाहिए । (महाभारत, अनुशासन पर्व : २४.७ ) 🔸जो एक वर्ष तक प्रतिदिन स्वयं भोजन के पहले दुसरे की गाय को एक मुट्ठी घास खिलाता है, उसका वह व्रत समस्त कामनाओं को पूर्ण करनेवाला होता है । (महाभारत, अनुशासन पर्व : ६९.१२) 🔸प्रतिपदा का चन्द्र-दर्शन केवल गाय ही कर पाती है । यमदूतों व प्रेतत्माओं को देख लेने में गाय सक्षम है । उनके दिखने पर वह विशिष्ट प्रकार की आवाज निकालने लगती है । गाय रँभाने की तरंगे जहाँ तक पहुँचती हैं वहाँ तक आसुरी शक्तियों का प्रभाव नष्ट हो जाता है । ▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬ 🚩जय श्री राम🚩 🚩धर्मो रक्षति रक्षितः 🇮🇳हिन्दू राष्ट्र भारत

Comments (2)

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Feb 3, 2026
जय श्री राधे कृष्णा बहनजी 🙏

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊
Feb 3, 2026
jay shree krishna bhaya ji 🙏
