
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
199 days ago
12.2.2026 जीवन में अनेक अवसर मिलते रहते हैं। यदि व्यक्ति उन अवसरों पर सावधान रहे और उनका लाभ उठा ले, तो वह अपने जीवन में बहुत अच्छी प्रगति कर जाता है। लापरवाह लोग ऐसे अवसरों का लाभ नहीं लेते और बाद में पश्चाताप करते हैं, कि *"बहुत अच्छा अवसर मिला था, हमने अपनी मूर्खता से खो दिया।" "ऐसा पश्चाताप आपको न करना पड़े। इसके लिए सदा सावधान रहें। जब भी कोई अच्छा अवसर मिले, तभी उसका ठीक-ठीक लाभ उठावें। किसी अवसर का दुरुपयोग भी न करें, परंतु उस अवसर को व्यर्थ भी न जाने दें।"* *"यदि आप इस प्रकार से अपना व्यवहार बनाएंगे, तो आप अपने जीवन में बहुत अच्छी प्रगति करेंगे। आपको अपने जीवन का मूल्य भी अच्छी तरह से समझ में आएगा, तथा आप उस मूल्य को समझ कर अवसरों का उचित लाभ लेकर अपने जीवन को सुखमय बना सकेंगे।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
