MyMandirInstall

पार्थिव शिवलिंग। ‘पार्थिव’ का अर्थ है पृथ्वी से निर्मित, इसलिए पार्थिव शिवलिंग मिट्टी, गंगाजल या पवित्र नदी की काली मिट्टी से बनाया जाता है। यह पूजा न सिर्फ मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए जानी जाती है, बल्कि यह आत्मशांति, सद्बुद्धि और पापों के क्षय का मार्ग भी प्रशस्त करती है। ✨पार्थिव शिवलिंग का महत्व शास्त्रों में सर्वोत्तम पूजाओं में वर्णित – पुराणों में पार्थिव शिवलिंग पूजा को अत्यंत फलदायी बताया गया है। दोषों का शमन – कालसर्प, पितृदोष, ग्रहदोष और मानसिक तनाव में भी इसका विशेष महत्व माना गया है। मनोकामना सिद्धि – धन, स्वास्थ्य, संतान, विवाह, करियर—हर प्रकार की इच्छाओं के लिए यह पूजा लाभकारी मानी जाती है। पुण्य और मोक्षदायी – कहा जाता है कि एक पार्थिव शिवलिंग की पूजा से हजारों साधारण शिवलिंगों की पूजा का फल मिलता है। 🙏🚩🙏

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!