
SHREE SHARMA
380 days ago
जे ग्यान मान बिमत्त तव भव हरनि भक्ति न आदरी। ते पाइ सुर दुर्लभ पदादपि परत हम देखत हरी॥ बिस्वास करि सब आस परिहरि दास तव जे होइ रहे। जपि नाम तव बिनु श्रम तरहिं भव नाथ सो समरामहे॥ जिन्होंने मिथ्या ज्ञान के अभिमान में विशेष रूप से मतवाले होकर जन्म-मृत्यु (के भय) को हरने वाली आपकी भक्ति का आदर नहीं किया, हे हरि! उन्हें देव-दुर्लभ (देवताओं को भी बड़ी कठिनता से प्राप्त होने वाले, ब्रह्मा आदि के ) पद को पाकर भी हम उस पद से नीचे गिरते देखते हैं (परंतु), जो सब आशाओं को छोड़कर आप पर विश्वास करके आपके दास हो रहते हैं, वे केवल आपका नाम ही जपकर बिना ही परिश्रम भवसागर से तर जाते हैं। हे नाथ! ऐसे आपका हम स्मरण करते हैं जय सियाराम 🙏

Comments (2)

Rama Devi Sahu
Aug 15, 2025
Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram 🙏 Subha Dopahar Jii 🌹🇮🇳🇮🇳 79th Swatantrata Diwas ki Hardik Shubhkamnaye 🇮🇳🇮🇳 Jai Hind 🇮🇳 Jai Bharat 🇮🇳🇮🇳

Saumya Sharma
Aug 15, 2025
जय माता दी 🙏🌹🙏 जय हिंद 🇮🇳🫡🇮🇳🫡🇮🇳🫡 सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा 🇮🇳🫡🇮🇳🫡🇮🇳🫡 79वें स्वतंत्रता दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं भैया जी 🙏🌹😊 माता रानी आपको हर परेशानी, हर चिंता, हर क्लेश और हर द्वेष से स्वतंत्र रखें 🙏🌹😊 आपका दिन शुभ व मंगलमय हो 🙏🌹😊
