
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
32 days ago
*🌹३१ जुलाई से चोर पंचक होंगे शुरू, पांच दिनों तक भूलकर भी न करें ये* *७ काम🌹* 💐💐💐💐💐💐💐💐💐 *⭕हिंदू धर्म में सही मुहूर्त और काल के चुनाव के बाद ही शुभ कार्यों को करने की बात कही गई है। हिंदू धर्म में बताए गए अशुभ समय में से एक पंचक भी हैं। पंचक तब शुरू होते हैं जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं और पंचक की समाप्ति तब होती है जब चंद्रमा रेवती नक्षत्र से निकल जाते हैं।* *३१ जुलाई २०२६ से पंचक की शुरुआत हो रही है। ३१ जुलाई को शुक्रवार है और इस दिन से शुरू होने वाले पंचक को चोर पंचक कहा जाता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि चोर पंचक के दौरान क्या कार्य करने से हमको बचना चाहिए।* *⚜️चोर पंचक के दौरान न करें ये ७ काम* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* १. चोर पंचक के दौरान आपको नया बिजनेस या कारोबार शुरू नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचक के दौरान नया कारोबार शुरू करने से लाभ की जगह हानि आपको हो सकती है। वित्तीय रूप से आप कमजोर हो सकते हैं। २. जब भी चोर पंचक शुरू होते हैं तो जमीन-जायदाद की खरीदारी और शेयर बाजार में पैसे का निवेश करने से भी बचना चाहिए। वित्तीय निवेश पंचक के दौरान करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। ३. चोर पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करने से भी बचना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में की गई यात्रा आपको परेशानियों में डाल सकती है। इस दिशा में यात्रा करने से चोरी या किसी तरह की दुर्घटना हो सकती है। ४. पंचक के दौरान गलती से भी आपको मुंडन, विवाह, गृह प्रवेश या किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इस दिन किए गए मांगलिक कार्य शुभ फलदायक नहीं होते। ५. चोर पंचक के दौरान लोहे की वस्तुएं और कपड़े खरीदने से भी आपको हमेशा बचना चाहिए। ६. पंचक काल में आपको ज्वलनशील पदार्थों को खरीदने या जमा करने से बचना चाहिए। ज्वलनशील वस्तुएं जैसे ईंधन आदि। ७. पंचक के दौरान धन का लेन देन करने से भी बचना चाहिए। इस दौरान ना ही किसी को उधार दें और ना ही किसी से उधार लें। *🛑धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचक के नियमों का अगर आप पालन करते हैं तो कई अनहोनियों से बच सकते हैं।* *🚩#राम_राम_जी🚩* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
