
SHREE SHARMA
258 days ago
#बोधकथा || मांसभक्षणसे प्रेतयोनि || महात्मा श्रीसन्तदास बाबाजीने कहा था कि कई वर्षों पहलेकी बात है, कलकत्ता हाईकोर्टके एक सुप्रसिद्ध न्यायाधीश परलोकवासी हो गये थे। कहा जाता है कि वे जब जीवित थे, तब उनके भोजनमें प्रतिदिन दो मुर्गियोंकी आवश्यकता होती थी। उक्त न्यायाधीश महोदय मरकर प्रेत हुए और असह्य नरकयातना भोगने लगे। उस प्रेतात्माने सहायता पानेके लिये बहुत-से आत्मीय स्वजनोंके सामने प्रकट होकर उन्हें दर्शन दिये, परंतु प्रेतात्माको देखते ही सब लोगोंके डर जानेके कारण वह किसीको अपनी दुःखगाथा नहीं सुना सके। अन्तमें एक धर्मप्राण सज्जन व्यक्तिके सामने प्रकट होकर उन्होंने अपनी क्लेश-कहानी सुनायी। प्रेतात्माने कहा— 'मैं बड़े भारी क्लेशमें हूँ, मुझे मानो सैकड़ों बिच्छू एक साथ काट रहे हों—ऐसी असह्य यातना मैं भोग रहा हूँ। दारुण प्यासके कारण मेरे प्राण छटपटाते रहते हैं, पर मुझको पीनेके लिये जल नहीं दिया जाता, खून दिया जाता है। मेरे नामपर यदि कोई गयाजीमें पिण्ड दे दे तो मेरी यातना मिट सकती है।' उक्त सज्जन पुरुषने परलोकगत उन न्यायाधीश महोदयके नामसे गयाजीमें पिण्ड दिलवाये, बादमें ज्ञात हुआ कि उनकी यातना शान्त हो गयी। यद्यपि वे अपने क्षेत्रमें न्यायमूर्ति एवं धर्माधीशके नामसे प्रसिद्ध थे तथापि यहाँका प्रतिष्ठित व्यक्ति होनेके कारण कोई परलोकमें नरक-भोगसे बच जायगा, ऐसा मानना सर्वथा भ्रम है। समस्त न्यायके अधिष्ठाता, सर्वान्तर्यामी, सर्वनियन्ता परमात्माका विधान ही सर्वोपरि है। उसकी दृष्टिमें बड़े-छोटे, धनी-निर्धन, पण्डित-मूर्ख आदि सभीके प्रति कोई भेदभाव नहीं है और उन प्राणियोंके कर्मोंका परिणाम सर्वथा शुद्ध न्यायके अनुसार होता है तथा प्राणीका भावी जन्म या नरक-स्वर्गादिकी व्यवस्था भी उनके स्वकर्मोंके आधारपर ही होती है । 🌿🍂☘️🌿🍂☘️🌿🍂☘️🌿🍂☘️🌿🍂☘️🌿

Comments (7)

SHREE SHARMA
Dec 16, 2025
में शुद्ध शाकाहारी हु जी

Saumya Sharma
Dec 15, 2025
बहुत ही सुन्दर कथा,👌👌👌

Saumya Sharma
Dec 15, 2025
जय हरिहर 🙏🌹🙏 श्री हरि और बाबा भोलेनाथ की कृपा से आपका हर पल शुभ फलदाई व मंगलमय हो 🙏 इसी शुभकामना के साथ शुभ रात्रि विश्राम भाई जी 🙏 आपको दिसम्बर माह के तीसरे सोमवार और सफला एकादशी की हार्दिक बधाई और अनेकानेक शुभकामनाएं 🙏🌹☺️ श्री हरि और महादेव सदैव अपनी कृपा बरसाएं 🙏 यही प्रार्थना है 🙏🌹☺️

Rama Devi Sahu
Dec 15, 2025
Bahut hi Sundar Story 👌👌 Aap Veg ki nonveg khate ho...???

Rama Devi Sahu
Dec 15, 2025
🙏🔱 Har Har Mahadev 🔱🙏🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
