
Rama Devi Sahu
329 days ago
एक बहुत पहुंचे हुए संत थे । देश विदेश में उनका नाम था । अपनी सादगी औऱ तप के लिए विख्यात थे । लोगों की उनमें बड़ी आस्था थी । एक दिन एक बेहद गरीब औरत उस संत के पास गयी औऱ उनसे विनती की..... " बाबा, कोई ऐसा उपाय बता दीजिये जिससे मेरे बच्चे रात को भूख से ना रोया करें ,मैं बहुत गरीब हूँ औऱ उन्हें पेट भर खाना भी नहीं खिला सकती " । बाबा पहले तो महिला की बात को सुनकर गंभीर सोच में पड़ गए । उसके बाद उन्होंने बहुत सोच विचार कर उस गरीब महिला को एक कागज पर कुछ लिखकर दिया और उससे कहा कि इसे अपने घर के बक्से में संभालकर रख देना , इसे अभी पढ़ने की बिलकुल भी कोशिश मत करना । अगर भगवान ने चाहा तो जल्द ही तुम्हारे दुःख दूर होंगे । औरत को ये लगा कि बाबा ने भूख न लगने के लिए कोई महत्वपूर्ण मंत्र लिखकर उस कागज़ पर दिया है । उसके बाद औरत ने बाबा को प्रणाम किया औऱ अपने घर चली आई । अगले ही दिन किसी अनजान व्यक्ति ने कुछ रुपयों से भरी एक पोटली उस औरत के घर में फेंक दिया.. । उस औरत के पति ने उन रुपयों से सब्जी औऱ फ़ल की एक दूकान कर ली औऱ दिन रात मेहनत करने लगा । धीरे धीरे बिक्री बढ़ती गई , कारोबार बढ़ता गया औऱ ठीकठाक आमदनी होने लगी औऱ कुछ ही महीनों में उस औरत का परिवार ग़रीबी से उबर गया । समय बीतता गया । अचानक एक दिन उस औरत की नज़र उस बक्से पर पड़ी , जिसमें उसने संत द्वारा दिया हुआ कागज़ सुरक्षित रखा था। अब उसे बहुत उत्सुकता होने लगी कि आखिर बाबा ने ऐसा कौन सा मंत्र लिखकर दिया था जिसके कारण उसकी ग़रीबी समाप्त हो गई । दिन रात वो इसी सोच में रहने लगी कि बाबा के उस कागज़ में कौन सा चमत्कार छुपा हुआ है। अंत में उत्सुकता की चर्मोत्कर्ष पर पहुंच जब उस औरत का ख़ुद पर नियंत्रण न रहा तो उसने उस बक्से को खोल उस कागज को पढ़ना शुरू किया जिस पर लिखा था..." बेटी , मुझें विश्वास है कि एक दिन तुम्हारे दिन फिरेंगे औऱ तुम खुशहाल हो जाओगी लेकिन जब कभी तुम्हारे पास तुम्हारी जरूरत से ज़्यादा रुपये हो जाएं तो तुम उन्हें किसी बक्से में छुपाकर रखने के बजाए कुछ ऐसे जरूरतमंद लोगों के घरों में फ़ेक देना जहाँ रात को भूख से रोने बिलखने की आवाजें आती हो ......तुम अपना पुराना दिन क़भी मत भूलना " । औरत को समझते देर न लगी कि वो रूपयों की पोटली बाबा के ही किसी भक्त ने उसके घर फेंका होगा जिससे उसकी ग़रीबी दूर हो गई। उसकी आँखों से अश्रुधारा बहने लगे । ......परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है ।

Comments (6)

Rama Devi Sahu
Oct 5, 2025
Meri Post pr Sundar se Comment Dene ke liye Bahut Bahut Dhanyawad Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ko Shikshak Divas ki Hardik Shubhkamnaye 🙏🥀✍️📒🗒️

Rama Devi Sahu
Oct 5, 2025
🌹🥀🌹 Suprabhat Jii 🌹🥀🌹

Radhe Radhe
Oct 5, 2025
📚📚 धन्यवाद *_*जी बहन जी *_*आपको शिक्षक दिवस की हार्दिकशुभकामनाएं।। अति सुंदर वेरी नाइस पोस्ट स्टोरी लाइन कोट्स।। ््््््ॐ 📚📚

